एक्सपर्ट बोले, आयुर्वेद समृद्ध धरोहर
एमडी आयुर्वेद मेडिकल काॅलेज में मनाया गया आयुर्वेद दिवस
आगरा। दसवां आयुर्वेद दिवस का एमडी आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज व अस्पताल सिकंदरा ने मंगलवार को हुआ। सप्ताह भर तक चले आयोजन के तहत निःशुल्क आयुर्वेदिक चिकित्सा शिविर, जन-जागरूकता, वॉकाथॉन, योग सत्र और आयुर्वेदिक आहार और जीवनशैली के सिद्धांतों पर आधारित फूड फेस्ट का आयोजन किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों ने वाद-विवाद, निबंध लेखन और वकृत्व प्रतियोगिता में अपने ज्ञान की रचनात्मकता का प्रदर्शन किया।

इस अवसर पर डॉ. राजीव भोसकर ने आज के युग में आयुर्वेदिक पद्धतियों के महत्व पर प्रकाश डाला। प्राचार्य डॉ. आथ्री ने विद्यार्थियों को आयुर्वेद की समृद्ध धरोहर को निष्ठा के साथ आगे बढ़ाने को प्रेरित किया। डॉ. रश्मि भारती सभी का आभार जताया। समापन दिवस की शुरुआत धन्वंतरि स्तवन से हुई। इसके तहत विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया। इस दिन मिनी एक्सपो-कम-प्रदर्शनी का भी आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि रंजना दीक्षित और सुनील दीक्षित रहे। गणमान्य अतिथियों में अभिषेक दीक्षित, शालिनी दीक्षित, शैला पचैरी, उषा सिंह और नीरजा यादव और कॉलेज निदेशक विकास मिश्रा मौजूद रहे।
