पीएम बोले, कल से शुरू जीएसटी बचत उत्सव

0
pm-narendra-modi_large_1737_80

राष्ट्र के नाम सम्बोधन में प्रधानमंत्री ने स्वदेशी पर दिया जोर

कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे ने कहा,ये घाव देकर बैंडऐड लगाने जैसा

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को देश के नाम संबोधन दिया। उन्होंने कहाकि 22 सितंबर को सूर्योदय के साथ ही जीएसटी बचत उत्सव शुरू हो जाएगा। इसका फायदा सभी वर्गों को होगा। साथ ही पीएम ने जनता से अपील भी की कि वही सामान खरीदें जिसे बनाने में देशवासियों का पसीना लगा हो।

पीएम ने 20 मिनट के संबोधन में जीएसटी रिफॉर्म, आत्मनिर्भर भारत और स्वदेशी पर जोर दिया। उन्होंने राज्य सरकारों से अपील की कि स्वदेशी के अभियान के साथ मैन्युफैक्चरिंग को गति दें। निवेश के लिए माहौल बनाएं। केंद्र और राज्य मिलकर आगे बढ़ेंगे तभी सपना पूरा होगा। वहीं पीएम के संबोधन के बाद कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने एक्स पर लिखा कि- नौ सौ चूहे खाकर, बिल्ली हज को चली। केंद्र सरकार ने कांग्रेस के सरल और कुशल जीएसटी के के बजाय, अलग-अलग 9 स्लैब से वसूली कर गब्बर सिंह टैक्स लगाया और 8 साल में 55 लाख करोड़ से ज्यादा वसूले। अब आप 2.5 लाख करोड़ के बचत उत्सव की बात कर के जनता को गहरे घाव देने के बाद मामूली बैंडऐड लगाने की बात कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *