शिवपाल ने जयंत चैधरी को बताया धोखेबाज

0
Shivpal_yadav_1280x720-770x433

शामली में सपा नेता योगी सरकार पर जमकर बरसे

कहा, 2027 में जनता के साथ मिल रोकेंगे वोट चोरी

शामली। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने रविवार को शामली वर्ष 2027 के आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर बड़ा बयान दिया। शिवपाल यादव ने कहाकि आगामी चुनावों में वह जनता की मदद से वोट चोरी को रोकने का संकल्प लेकर चल रहे हैं।

पत्रकारों से बातचीत करते हुए शिवपाल ने कहाकि आजम खान और कुंदरकी के उपचुनावों में जो कुछ भी हुआ, वह सभी को पता है। प्रशासन ने लोगों को वोट डालने तक नहीं दिया। यह सिर्फ चोरी नहीं, बल्कि लोकतंत्र पर डाका है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार और प्रशासन मिलकर निष्पक्ष चुनाव प्रक्रिया को प्रभावित कर रहे हैं। रालोद अध्यक्ष जयंत चैधरी को शिवपाल ने धोखेबाज करार दिया। उन्होंने कहाकि समाजवादी पार्टी ने जयंत को राज्यसभा भेजा, गठबंधन किया और जितनी सीटें उन्होंने मांगी, उतनी दीं, लेकिन जब वक्त आया तो वह सपा को छोड़कर सत्ता पक्ष में चले गए और मंत्री बन गए।

शिवपाल यादव ने प्रदेश में बढ़ती बिजली दरों पर भी चिंता जताई और सीधे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को घेरा। उन्होंने कहाकि प्रधानमंत्री भले ही बनारस से सांसद हैं, लेकिन उत्तर प्रदेश में बिजली सबसे महंगी है। जनता परेशान है, लेकिन सरकार आंखें मूंदे बैठी है। उन्होंने प्रदेश में बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी और महिलाओं की सुरक्षा को लेकर योगी सरकार को आड़े हाथों लिया। कहा सरकार ने रात में महिलाओं की आजादी की बातें की थीं, लेकिन जमीनी हालात बिल्कुल विपरीत हैं। हजारों नौकरियों के वादे किए गए लेकिन उन्हें पूरा नहीं किया गया। यह सरकार झूठे वादों और भ्रष्टाचार का प्रतीक बन चुकी है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *