हिंदी निबंध में रेल कर्मियों ने दिखाई प्रतिभा
मंडल रेल आगरा के गोवर्धन सभागार में हिंदी राजभाषा पखवाड़ा के तहत हुई निबंध प्रतियोगिता
आगरा। मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय के गोवर्धन सभा कक्ष में हिंदी राजभाषा पखवाड़ा के तहत हिन्दी निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस दौरान ज्यादा से ज्यादा हिन्दी को बढावा देने पर जोर दिया गया।

मंडल रेल प्रबंधक गगन गोयल और अपर मंडल रेल प्रबंधक इन्फ्रा प्रनव कुमार के दिशा निर्देश में राजभाषा पखवाड़ा के तहत हिंदी के प्रचार-प्रसार को बढ़ावा देने के लिए अनिल पटेल वरि. मंडल सिग्नल और दूर संचार इंजी. व राजभाषा अधिकारी के नेतृव में आयोजित निबंध प्रतियोगिता में आगरा मंडल के कर्मचारियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता के विजेताओं को मंडल रेल प्रबंधक द्वारा राजभाषा पखवाड़ा समापन समारोह के दौरान पुरस्कृत किया जाएगा। वहीं आगरा मंडल के मथुरा जं., बाद, कोसी कलां और धौलपुर जं. पर भी राजभाषा पखवाड़ा के दौरान प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जायेगा।
