लोको निरीक्षकों की बैठक में रेल संचालन को और सुरक्षित बनाने पर दिया जोर

0
6eb33cc3-ac39-461f-bae7-d0b8a1098a71

आगरा रेल मंडल में मुख्य लोको निरीक्षको की हुई बैठक

रेल सुरक्षा और संचालन सुधार पर दिया गया विशेष जोर

आगरा। रेलवे के गोवर्धन कक्ष में मुख्य लोको निरीक्षको की हुई मासिक बैठक में सुरक्षा मानकों, कार्य व्यवहार और संचालन शैली में सुधार लाने पर जोर दिया गया। बैठक में 41 मुख्य लोको निरीक्षक मौजूद रहे।

मंडल रेल प्रबंधक आगरा गगन गोयल के मार्गदर्शन में बुधवार को गोवर्धन कक्ष में हुई मासिक बैठक में रनिंग स्टाफ, विशेषकर लोको पायलट्स और असिस्टेंट लोको पायलट्स के कार्य व्यवहार, सुरक्षा मानकों, संचालन शैली में सुधार लाने और रेल संचालन को और अधिक सुरक्षित और विश्वसनीय बनाने पर जोर दिया गया। बैठक में एसपीएडी मामलों पर गहन चर्चा की गई। मुख्य लोको निरीक्षक मूवमेंट से संबंधित विभिन्न पैरामीटर्स जैसे एम्बुश चेक, सीएमएस (क्रू मैनेजमेंट सिस्टम) में दर्ज क्रू संबंधी असामान्यताएं, सुरक्षा खंडवार असामान्यताओं की समीक्षा की गई। इन बिंदुओं पर मुख्य लोको निरीक्षको को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए। ताकि वे रनिंग स्टाफ की निगरानी और मार्गदर्शन को और अधिक प्रभावी बना सकें।
साथ ही लोको पायलट्स के ड्राइविंग कौशल में सुधार करने और उन्हें सुरक्षित ट्रेन संचालन के लिए और अधिक जागरूक और संवेदनशील बनाने पर बल दिया गया। शंटिंग नियमों के पालन पर विशेष जोर दिया गया। साथ ही बेहतर उपयोगिता के लिए ड्यूल लोको पायलट्स प्रणाली की आवश्यकता और महत्व पर भी विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में वरिष्ठ मंडल विद्युत अभियंता (ऑपरेशन) आगरा ने सभी मुख्य लोको निरीक्षको को प्रेरित किया कि वे क्रू की गुणवत्तापूर्ण और प्रभावी काउंसलिंग और मॉनिटरिंग करें जिससे प्रणाली को और अधिक सुदृढ़ व सशक्त बनाया जा सके। बैठक में मुख्य लोको निरीक्षको के बीच साझा संवाद, अनुभवों का आदान-प्रदान, पारदर्शिता और टीम भावना को भी प्रोत्साहित किया गया। बैठक में वरिष्ठ मंडल विद्युत अभियंता (ऑपरेशन) आगरा पवन कुमार जयंत और सहायक मंडल विद्युत अभियंता (ऑपरेशन) जीसी पाल सहित कुल 41 मुख्य लोको निरीक्षक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *