आगरा कैंट स्टेशन पर यात्रियों को किया स्वच्छता के प्रति जागरुक

0
0709d07f-6292-4bda-96aa-3c33f676cf25

राइजिंग इंडिया ने स्टेशन, प्लेटफार्म और ट्रेनों में गंदगी न फैलाने को किया प्रेरित

आगरा। मंडल रेल प्रबंधक आगरा गगन गोयल के निर्देशन में चलाए जा रहे स्वच्छता पखवाडा के तहत गुरुवार को यात्रियों को सफाई के प्रति जागरुक किया गया। सभी से स्टेशन से लेकर ट्रेनों में गंदगी न फैलाने के लिए प्रेरित किया गया।

आगरा रेल मंडल मे स्वच्छता ही सेवा के अंतर्गत स्वच्छता पखवाड़ा मनाया जा रहा है। इसके तहत गुरुवार को आगरा कैंट स्टेशन पर एनजीओ राइजिंग इंडिया के सदस्यों द्वारा स्टेशन निदेशक संतोष त्रिपाठी के नेतृत्व मे आगरा कैंट स्टेशन पर स्वच्छता की शपथ ली गई।

इसके बाद सभी सदस्यों ने स्टेशन पर आने-जाने वाले यात्रियों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। साथ ही गाड़ी के अंदर, स्टेशन, प्लेटफार्म में साफ-सफाई में सहयोग देने और कचरा कूडेदान में डालने की अपील की गई। इसके अलावा यात्रियों को अपने आस पास गंदगी न फैलाने के लिए भी प्रेरित किया गया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *