फतेहपुर सीकरी क्षेत्र की आधा दर्जन सड़को का होगा कायाकल्प
विधायक चैधरी बाबूलाल के प्रयास लाए रंग
78 लाख की लागत से बनाए जाएंगी सडकें
आगरा। फतेहपुर सीकरी क्षेत्र में जिला पंचायत कोटे से 78 लाख रुपये की लागत से छह सडकों का कायाकल्प होगा। विधायक बाबूलाल के प्रयासों से उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ के निर्देश पर विधानसभा क्षेत्र फतेहपुर सीकरी में पंचायत राज विभाग के जिला पंचायत कोटे से विकास कराया जाएगा।
फतेहपुर सीकरी क्षेत्र में जिन मार्गों का कायाकल्प होगा। इनमें अछनेरा के गांव जऊपुरा से पनवारी मार्ग, अछनेरा के गांव रसूलपुर से सकतपुर मार्ग, अछनेरा के गांव गढ़ीमा से हंसेला मार्ग, अछनेरा के गांव लोहकरेरा में परिक्रमा मार्ग, अछनेरा के गांव अरदाया से किर्या मार्ग और कोरई से साथा मार्ग पर निर्माण कार्य कराए जाएंगे। उक्त मार्गों के कायाकल्प के लिए विधायक बाबूलाल के प्रयासों की ग्रामीणों ने प्रशंसा करते हुए आभार व्यक्त किया है।
