स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान के तहत आगरा रेल मंडल में हुआ रक्तदान

0
44c731d9-85d9-447f-a317-d28beb90a58a

रेलवे अस्पताल, आगरा में लगाये गये शिविर में हुआ 27 यूनिट रक्तदान

आगरा। स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान के तहत आगरा रेल मंडल द्वारा रक्तदान शिविर लगाया गया। रेलवे अस्पताल में लगे शिविर में रेलवे कर्मियों, उनके परिजनों और स्काउट्स गाइड ने स्वेच्छा से रक्तदान किया। शिविर में 27 यूनिट रक्त दान हुआ।

मंडल रेल प्रबंधक आगरा गगन गोयल के मार्गदर्शन में और मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अजय शंकर प्रसाद के निर्देशन में रेलवे अस्पताल आगरा में शुक्रवार को प्रातः 10 बजे विशेष रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। शिविर में जिला अस्पताल, आगरा के ब्लड बैंक का सहयोग रहा। रेलवे कर्मचारियों, स्काउट्स एवं गाइड और उनके परिजनों ने बढ़-चढ़कर रक्तदान किया। 27 रक्तदाताओं ने स्वेच्छा से रक्तदान जरूरतमंदों जीवन बचाने का संकल्प लिया। वरिष्ठ मंडल चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजीव चुग और वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी सनत जैन ने भी रक्तदान किया। स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान का मुख्य लक्ष्य महिलाओं के स्वास्थ्य और पोषण को प्राथमिकता देना है। एक स्वस्थ नारी ही परिवार, समाज और राष्ट्र की सशक्त नींव होती है। 17 सितम्बर से शुरू हुआ अभियान का समापन 2 अक्टूबर गांधी जयंती पर होगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *