गैंगस्टर का एलान यूपी पुलिस से लेंगे बदला
दिशा पाटनी के घर फायरिंग में शूटरों के ढेर होने पर बौखलाया गैंगस्टर
बोला रोहित गोदारा हमारे दो साथी ढेर नहीं सनातन के लिए शहीद हुए
बरेली। उत्तर प्रदेश के बरेली में एक्ट्रेस दिशा पाटनी के घर फायरिंग करने वाले दो शूटरों के एनकाउंटर के बाद गैंग लीडर रोहित गोदारा ने यूपी पुलिस को धमकी दी है। गुरुवार को उसने फेसबुक पर लिखा-हमारे जो दो शूटर्स मारे गए हैं, हम इसका बदला लेंगे। विदेश में बैठे गैंगस्टर रोहित गोदारा ने सोशल मीडिया पोस्ट में धमकी दी और मृतकों को शहीद बताया।

उत्तर प्रदेश के बरेली में अभिनेत्री दिशा पाटनी के घर के बाहर फायरिंग की घटना के बाद पुलिस ने एंकाउंटर के जरिए दो शूटरों को ढेर कर दिया। जबकि दो अन्य की तलाश की जा रही है। इस घटना से विदेश में बैठा गैंगस्टर रोहित गोदारा बौखला गया। उसने शूटरों को शहीद बताते हुए कहाकि ये एंकाउंटर हमारे लिए बहुत बड़ी क्षति है। गोदारा ने एक फेसबुक पोस्ट में कहाकि सनातान धर्म की आड़ में लोग धंधा चला रहे है, ऐसे लोगों से बचकर रहना होगा। उसने धमकाते हुए कहाकि इस एंकाउंटर में जिसका भी हाथ है उसे माफी नहीं मिलेगी। चाहे वह कितना ही रसूखदार हो। अपनी सोशल मीडिया पोस्ट में उसने लिखा कि मैं रोहित गोदारा आज ये जो एनकाउंटर हुआ है ये हमारे लिए जीवन की बहुत बड़ी क्षति है।
उसने आगे लिखा कि मैं आपको बता दूं ये जो न्यूज चला रहे हैं कि दो शूटर ढेर हुए है, ये ढेर नहीं शहीद हुए है। इन भाइयों ने सनातन धर्म के लिए अपना बलिदान दिया है। अरे कुछ तो शर्म करो, एक मुंह से तुम सनातन-सनातन चिल्लाते हो. और जो सनातन के लिए लड़ाई लड़े उसको मार दिया जाता है। ये इंसाफ नहीं है। रोहित गोदारा ने लिखा कि ये जितने भी सनातन धर्म का नाम लेकर घूम रहे हैं, ये सिर्फ अपनी रोटी सेक रहे हैं। ये एनकाउंटर नहीं सनातन की हार हुई है। धर्म के लिए लड़ने वालो को इस हिंदुस्तान में मार दिया जाता है, अगर तुम इतने सच्चे हो तो उठाओ मुद्दा हमारे शहीद भाइयो को दिलाओ इंसाफ।
रोहित गोदारा ने लिखा कि मैं पूरे देश को बता देना चाहता हूं ये सनातन धर्म की आड़ में एक धंधा चला हुआ है। सभी देशवासी इनसे सावधान रहें और हम अगर धर्म के लिए लड़ सकते है तो हमारे शहीद भाइयों के लिए हमें भी कुछ करना होगा। गोदारा ने लिखा कि हम वो काम कर सकते है जिसकी ये कल्पना भी नहीं कर सकते है और इसमें जिसका भी हाथ है वो चाहे कितना भी पैसे वाला हो या पॉवर वाला हो, वक्त लग सकता है उसके लिए माफी नहीं है। रोहित गोदारा ने धमकी भरे अंदाज में लिखा है कि किसी भी कीमत पर शहीदों के मामले में जो भी जिम्मेदार उसे माफ नहीं करेंगे।
