हाइड्रोजन बम आएगा, सारा का सारा साफ हो जाएगाः राहुल

0
rahul-gandhi_cb88bd55a1af9981dd60fdc5063f12e5

रायबरेली में फिर बोले राहुल गांधी वोट चोरी कर सरकारें बनाई जा रही हैं

लखनऊ। कांग्रेस नेता राहुल गांधी दो दिवसीय दौरे पर अपने संसदीय क्षेत्र राय बरेली में हैं। बृहस्पतिवार को दिशा की बैठक में शामिल होने के बाद मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहाकि भाजपा के लोग बहुत आंदोलित हो रहे हैं। मैं उनसे कहना चाहता हूं कि जब हाइड्रोजन बम आएगा तो सब साफ हो जाएगा। उन्होंने कहाकि देश में वोट चोरी करके सरकारें बनाई जा रही हैं।

उन्होंने कहाकि महाराष्ट्र, हरियाणा और कर्नाटक के चुनाव में वोट चोरी हुई है। हमने ब्लैक एंड व्हाइट सबूत दिए हैं। इंतजार कीजिए बहुत जल्द वोट चोरी के और खुलासे आने वाले हैं। भाजपा वाले परेशान न हों, वोट चोरी का हाइड्रोजन बम आने वाला है। सारा सब कुछ साफ हो जाएगा।

राहुल गांधी बुधवार शाम ऊंचाहार पहुंचे। वहां बूथ अध्यक्षों से मिलकर लोकसभा चुनाव में भारी मतों के अंतर से जीत दिलाने के लिए धन्यवाद दिया। इस दौरान उनके निशाने पर चुनाव आयोग रहा। उन्होंने कहाकि भाजपा वोट चोरी कर चुनाव जीती है। लोकसभा चुनाव के बाद चुनाव आयोग ने देश में एक करोड़ फर्जी वोट बढ़ाए हैं। उन्होंने कहाकि कार्यकर्ताओं के बल पर ही कांग्रेस आगे बढ़ रही है। हम आप सभी के बदौलत परिवर्तन करेंगे। इस दौरान राहुल गांधी ने अपने वोट चोर गद्दी छोड़ मिशन पर कार्यकर्ताओं में जोश भरा। उन्होंने वोट चोर गद्दी छोड़ के नारे लगवाए। उन्होंने कहाकि महाराष्ट्र और कर्नाटक के विधानसभा में चुनाव आयोग की मिलीभगत से भाजपा की वोट चोरी पकड़ी गई है। इस कारण भाजपा परेशान है। कहाकि इस सरकार में संविधान खतरे में है। हमारे अधिकारों को कुचलने की कोशिश की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *