जिला तैराकी संघ ने राष्ट्रीय तैराकों का किया सम्मान
आगरा। जिला तैराकी संघ के सचिव उमेश शर्मा के अनुसार को जीडी गोएनका के तरणताल पर 8 सितम्बर को संपन्न हुई जनपदीय तैराकी प्रतियोगिता में राष्ट्रीय तैराकों आदविका भारद्वाज, कुमकुम गुप्ता, मनिका जैन, मिशिका लावनिया, राधेश्याम गुप्ता, आरबी सिंह, तोशान गुप्ता, नीलवर्धन शर्मा, अमर अवस्थी और प्रीती कटियार का स्मृति चिन्ह और पुष्प गुच्छ प्रदान कर सम्मानित किया गया।

इनके अचीवमेंट इस प्रकार रहे-
1- आदविका भारद्वाज
50 मी. बटरफ्लाई, गोल्ड,
200 मी. आईएम कांस्य
2- कुमकुम गुप्ता
100 मी. फ्रीस्टाइल-गोल्ड
50 मी. फ्रीस्टाइल -गोल्ड
50 मी. ब्रेस्टस्ट्रोक-सिल्वर
3- मानिका जैन
1500 मी. फ्रीस्टाइल-गोल्ड
200, 400, 800 मी. फ्रीस्टाइल-सिल्वर
4- मिशिका लावनिया
50, 100, 200 मी. फ्रीस्टाइल-गोल्ड
100, 200 मीटर फ्रीस्टाइल-गोल्ड
5-राधेश्याम गुप्ता (मास्टर्स) 75 वर्ष
2023 -24 और 2024 -25 की राष्ट्रीय मास्टर्स प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया।
6- आर बी सिंह (मास्टर्स)
50 मी. ब्रेस्टस्ट्रोक-सिल्वर मेडल
7- तोशान गुप्ता
100, 400, 800 मी. फ्री स्टाइल-गोल्ड
8-नीलवर्धन शर्मा
1500, 800 मी. फ्रीस्टाइल-गोल्ड
9- अमर अवस्थी (मास्टर्स)
50 मी. फ्रीस्टाइल-सिल्वर
50 मी. बैक स्ट्रोक-सिल्वर
400 मी. फ्रीस्टाइल-ब्रोन्ज
10- प्रीति कटियार
50 मी ब्रेस्टस्ट्रोक-ब्रोन्ज
