एसी का पाइप फटने से किचिन में भडकी आग ने पूरे घर को चपेट में लिया
फायर ब्रिगेड की दो दमकलों ने कडी मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू
आगरा। लोहामंडी थाना क्षेत्र की घनी आबादी खाती पाडा में शनिवार रात को एक मकान में लगी आग से अफरा-तफरी फैल गई। देखते ही देखते आग ने विक राल रूप धारण कर लिया। मकान के अंदर फंसी दो महिलाएं आग लपटों और धुएं से झुलस गईं। लोगों ने किसी तरह उन्हें बाहर निकाला। इस बीच सूचना पर मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की दमकलों ने कडी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
घटना रात नौ के आसपास की है। खातीपाडा लोहामंडी निवासी सलमान पुत्र सूफि यान के घर पर रात करीब नौ बजे एसी के पाइप फटने से लग गई। किचिन से भडकी आग ने देखते ही देखते पूरे मकान को अपनी आगोश में ले लिया। आग की लपटों और धुएं के गुबारों से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। लोग आग बुझाने में जुट गए। इस दौरान घर के अंदर फंसी दो महिलाएं आग की लपटों और धुंए से झुलस गईं। इधर सूचना पर एक के बाद एक मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की दो दमकलों ने कडी मशक्कत के बाद जब तक आग पर काबू पाया तब तक लाखों रुपये का सामान जलकर खाक हो चुका था।

