आगरा छावनी स्टेशन पर किला बंदी कर चलाया गया मेगा टिकट चेकिंग अभियान

0
WhatsApp Image 2023-08-10 at 4.40.57 PM

बिना टिकट यात्रियों की रोकथाम हेतु दिनांक- 09/08/2023 को आगरा छावनी स्टेशन पर किला बंदी कर बिना टिकट यात्रा ,अनियमित यात्रा ,बिना बुक लगेज, गंदगी फ़ैलाने, अनाधिकृत वैंडरो के विरूद्ध की गई जाँच के परिणामस्वरूप 405 बिना टिकट यात्रियों से रु-262320/-,अनाधिकृत यात्रा करने वाले 336 यात्रियों से रु.- 168810/-, एक यात्री से बिना बुक लगेज 50/-तथा गंदगी फैलाने वाले 08 यात्रियों से 800/- तथा 08 अनाधिकृत वेंडर्स से रु.-16000/-सहित कुल 758 यात्रियों से 4,47,980/- रुपए का जुर्माना किया गया। जनसंपर्क अधिकारी प्रशस्ति श्रीवास्तव ने बताया कि इस प्रकार की जांच मंडल में निरंतर कराई जा रही हैं। अतः यात्रियों से अनुरोध है कि वह उचित यात्रा टिकट लेकर ही यात्रा करे तथा रेल परिसर में गंदगी न फैलाए

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *