फतेहपुर सीकरी स्मारक में घूमने आई युवती से दुष्कर्म, दो युवक पकड़कर ले गए सुनसान जगह

0
orig_47_1624052892

पीडिता की शिकायत पर पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी

आगरा। विश्व धरोहर स्मारक फतेहपुर सीकरी में एक दरिंदे और उसके साथी की करतूत ने शर्मसार कर दिया। स्मारक घूमने आई युवती को धमकाकर दो युवक सुनसान जगह पर ले गए और दुष्कर्म किया। इस घटना के बाद पुलिस महकमे में हडकम्प मच गया। साथ ही स्मारक पर सुरक्षा-व्यवस्था का सवाल भी खडा हो गया।

फतेहपुर सीकरी के एक गांव की युवती शनिवार दोपहर करीब दो बजे विश्व धरोहर स्मारक घूमने आई थी। स्मारक भ्रमण के दौरान युवती लघुशंका के लिए भीड़ से अलग सुनसान जगह पर गई। इसी दौरान दो युवकों ने उसका वीडियो बना लिया। युवती ने विरोध किया तो दोनों युवकों ने उसे धमकाते हुए पकड़ लिया। निर्जन स्थान पर ले जाकर एक युवक द्वारा छात्रा के साथ दुष्कर्म किया गया। जबकि उसका साथी निगरानी करता रहा।

दरिंदों के चंगुल से मुक्त होकर किसी तरह थाने पहुंची पीड़िता ने पुलिस को सारे वाक्ये की जानकारी दी। घटना की जानकारी से पुलिस में हड़कंप मच गया। एसीपी ने भी पीड़िता से जानकारी ली। पीड़िता ने दोनों आरोपी युवकों का हुलिया प्रभारी निरीक्षक को बताया है। प्रभारी निरीक्षक आनंद वीर सिंह ने बताया कि अनु सार पीड़ित युवती की तहरीर पर दो अज्ञात युवकों के विरुद्ध दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज किया गया है। दोनों आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तारी के लिए प्रयास किया जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अन्य खबरे