त्योहारी सीजन में आगरा रेल मंडल भीड प्रबंधन को लेकर सतर्क

0
dbfc46ef-0b3f-496d-bbc9-ea895d25b3e2

आगरा रेल मंडल में त्योहारों को लेकर भीड़ प्रबंधन को लेकर बैठक में हुई चर्चा

प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त प्रयागराज और मंडल रेल प्रबंधक ने ली संयुक्त बैठक

बैठक में यात्री भीड मैनेजमेंट को पैसेंजर्स होल्डिंग एरिया निर्माण पर हुई चर्चा

आगरा। आगामी त्योहारों और मेलों के दौरान आगरा कैंट और मथुरा जं. स्टेशन पर उमडने वाली संभावित यात्री भीड को नियंत्रित करने के लिए शुक्रवार को आगरा रेल मंडल कार्यालय में बैठक की गई। प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त प्रयागराज प्रदीप कुमार गुप्ता और मंडल रेल प्रबंधक आगरा गगन गोयल की संयुक्त अध्यक्षता में हुई बैठक में यात्री भीड मैनेजमेंट के लिए पैसेंजर्स होल्डिंग एरिया निर्माण पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में त्योहारों और मेलों के दौरान उमडने वाली यात्री भीड़ प्रबंधन को और अधिक प्रभावी बनाने, प्रतीक्षा क्षेत्रों के माध्यम से पहुंच नियंत्रण सुनिश्चित करने और स्टेशन परिसरों के भीतर व आसपास यातायात व्यवस्था को सुव्यवस्थित करने के लिए व्यापक रणनीति विचार किया गया। साथ ही इस दौरान प्रतीक्षा क्षेत्रों (होल्डिंग एरिया) के निर्माण पर भी विस्तार से चर्चा की गई। इन प्रतीक्षा क्षेत्रों का उद्देश्य अधिक भीड़ की स्थिति में यात्रियों की सुरक्षित, नियंत्रित और व्यवस्थित आवाजाही सुनिश्चित करना है। ताकि भीड़भाड़ में कमी आए और सुरक्षा स्तर में वृद्धि हो।
बैठक में यात्रियों के नियंत्रित प्रवेश और निकास के लिए सुनियोजित प्रतीक्षा क्षेत्रों का विकास, स्टेशन परिसर में ऑटो और टैक्सी पार्किंग व्यवस्था का समुचित विनि यमन, बढ़ती यात्री संख्या के अनुरूप टिकटिंग व्यवस्था को सुदृढ़ करना, पेयजल, स्वच्छता और बैठने जैसी मूलभूत यात्री सुविधाओं में सुधार, आगमन और निकास मार्गों को सुव्यवस्थित कर यात्री आवागमन को सुगम बनाना और सभी व्यवस्थाओं को पूर्णतः यात्री-केंद्रित बनाने पर विशेष बल दिया गया। इसमें सुरक्षा, सुविधा और सुगम यात्रा को प्राथमिकता दी गई। आगामी त्योहारी सीजन में यात्रियों की संभावित वृद्धि को ध्यान में रखते हुए सभी संबंधित विभागों के बीच समन्वित कार्य योजना पर भी चर्चा की गई।
बैठक में सभी विभागों को योजनाओं के समयबद्ध क्रियान्वयन को आपसी समन्वय बनाए रखने के निर्देश दिए गए। बैठक में सभी विभागों के अधिकारियों ने पूर्ण सहयोग का आश्वासन देते हुए प्रस्तावित कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने और सुरक्षित, सुचारु और कुशल रेल संचालन सुनिश्चित करने की प्रतिबद्धता जताई।
इस अवसर पर अपर मंडल रेल प्रबंधक आगरा गिरीश कुमार गुप्ता, वरिष्ठ मंडल संकेत एवं दूरसंचार इंजीनियर समन्वय सुबोध राजपूत, वरिष्ठ मंडल इंजीनियर समन्वय शैलेश कुमार, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अंकित गुप्ता, एसपी जीआरपी अनिल कुमार झा, वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त पी राज मोहन, वरिष्ठ मंडल विद्युत इंजीनियर सामान्य आरके बघेला, मंडल इंजीनियर मुख्यालय अनादि मित्तल, स्टेशन निदेशक आगरा कैंट संतोष त्रिपाठी, सहायक सुरक्षा आयुक्त टीके अग्निहोत्री के अलावा सिविल पुलिस, जीआरपी, नागरिक प्रशासन और रेलवे प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अन्य खबरे