मुसाफिरों की प्यास बुझा रहे समाजसेवी संगठन, ईदगाह स्टेशन पर रुकने वाली ट्रेनों के यात्रियों को पिला रहे ठंड जल

0
5adb7d90-e6b5-4a74-be37-551ef1d2c029

उन्नति मानव सेवा ट्रस्ट द्वारा ईदगाह जं. स्टेशन पर किया गया निःशुल्क जल सेवा का आयोजन

आगरा। भीषण गर्मी में रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से यात्रा करने वाले मुसाफिरों के सूखे कंठों को ठंडे जल से तर करने के लिए सामाजिक संगठन भी आगे आ रहे हैं। सोमवार को ईदगाह रेलवे स्टेशन पर उन्नति मानव सेवा ट्रस्ट द्वारा यात्रियों को शीतल जल मुहैया कराया। स्टेशन पर किसी भी ट्रेन के रुकते ही संस्था के सदस्य ठंडा पानी लेकर दौड पडते। किसी को बोतल में भरकर दिया तो किसी को मग से पानी पिलाया। ठंडे जल की सेवा से यात्रियों ने भी संस्था के सदस्यों को भरपूर दुआएं दीं।

मंडल रेल प्रबंधक आगरा गगन गोयल के निर्देशन और वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक आगरा अंकित गुप्ता की अगुवाई में ईदगाह जं. स्टेशन पर उन्नति मानव सेवा ट्रस्ट द्वारा निःशुल्क जल सेवा का आयोजन किया गया। इस भीषण गर्मी के मौसम में यात्रियों को राहत प्रदान करने के उद्देश्य से इस जल सेवा के तहत ईद गाह जं. स्टेशन से गुजरने वाली ट्रेनों के यात्रियों को शीतल और स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराया जा रहा है। उन्नति मानव सेवा ट्रस्ट के सौजन्य से ईदगाह जं. स्टेशन पर नि शुल्क आरओ जल सेवा की सेवा शुरुआत की। संस्था की इस पहल से यात्रियों को अत्यधिक सुविधा और राहत प्राप्त हुई।
इस मौके पर संस्था के सदस्यों के साथ मंडल वाणिज्य निरीक्षक ईदगाह घनश्याम मीना और मुख्य टिकट निरीक्षक मौजूद रहे। सभी ने यात्रियों की सुविधा के लिए इस जनहितकारी पहल की सराहना की। आगरा मंडल द्वारा यात्रियों की सुविधा, सुरक्षा एवं बेहतर सेवाएं प्रदान करने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अन्य खबरे