आगरा के बमरौली कटारा गांव में हेलिकॉप्टर से रानी की तरह ससुराल पहुंची दुल्हन

0
helicoptor-dulhan-1777186191173_v

गांव में उडनखटोला में आई बहू को देखने के लिए उमडी ग्रामीणों की भीड

आगरा। शहर के बमरौली कटारा क्षेत्र में रविवार को एक दुल्हन हेलिकॉप्टर से अपनी ससुराल पहुंची तो देखने के लिए ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी। दूल्हे के परिवार वालों की ख्वाहिश थी कि बहू उड़नखटोला से ससुराल आए। परिवार की इस इच्छा को पूरी करने के लिए हेलीकॉप्टर से विदाई कराई। शादी के बाद दूल्हा हेलिकॉप्टर से पत्नी को लेकर बैंडबाजों के साथ अपने घर पहुंचा। हेलिकॉप्टर को देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी।
गांव बमरौली कटारा निवासी एडवोकेट राना के पुत्र दुष्यंत राना का विवाह हाथरस के सादाबाद के गांव कंजौली निवासी बौहरे सतीश चंद्र की पुत्री अंजली से हुई है। शनिवार को बारात आगरा से सादाबाद गई थी। जहां पारंपरिक रीति-रिवाज के साथ विवाह की रस्में पूरी की गईं। रविवार को दुल्हन अंजली की विदाई हेलीकॉप्टर से हुई। गांव में करीब 11.30 बजे वह अपनी ससुराल बमरौली कटारा पहुंची। जैसे ही हेलीकॉप्टर गांव के हैलीपेड पर उतरा, वहां मौजूद ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी। दूल्हा-दुल्हन का फूल-मालाओं से जोरदार स्वागत किया गया और बैंड-बाजे के साथ दुल्हन को घर तक लाया गया।

इस अनोखी विदाई को देखने के लिए बमरौली कटारा ही नहीं आसपास के गांवों से भी बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। पूरे क्षेत्र में इस शाही शादी की विदाई की चर्चा हो रही है। दूल्हा दुष्यंत राना बमरौली कटारा के पूर्व प्रधान महेंद्र सिंह राना के पौत्र और भाजयुमो ब्रज क्षेत्र के उपाध्यक्ष अंशुल राना के भाई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अन्य खबरे