अब फुटपाथों पर कब्जा के लिए थानेदारों की होगी जवाबदेहीः डीएम

0
5200b8ed-ea05-4ebc-ae67-0a1c98ed2dcf

कलेक्ट्रेट सभागार में वाणिज्य बंधुओं की बैठक में डीएम मनीष बंसल ने दिए निर्देश

नगला माकरोल ग्वालियर रोड पर सर्विस रोड पर जलभराव समस्या का मुद्दा भी उठा

आगरा। शहर के फुटपाथों पर कब्जा होने की वजह से लगने वाले जाम के चलते व्यापार प्रभावित हो रहा है। व्यापारियों की शिकायत पर जिलाधिकारी मनीष अग्र वाल ने नगर निगम को शहर के फुटपाथ कब्जा मुक्त कराने के सख्त निर्देश दिए। अगर दुबारा फुटपाथों पर कब्जा होता है तो उसकी जिम्मेदारी सम्बन्धित थाना प्रभारी की होगी। जिलाधिकारी मनीष बंसल ने यह निर्देश बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में वाणिज्य बंधु की बैठक में व्यापारियों की शिकायत पर दिए।

बैठक में व्यापारी बंधुओं द्वारा शहर भर के फुटपाथों पर कब्जा होने की वजह से जाम लगने और व्यापार प्रभावित होने की शिकायत की। उनका कहना था कि यदि फुटपाथों को कब्जा मुक्त हों तो जाम से राहत मिल सकती है। व्यापारियों ने ईदगा ह बस स्टैंड से नामनेर तक जाम की स्थिति को बयां किया। इस पर जिलाधिकारी ने नगर निगम को निर्देश दिए कि वह सख्त कार्यवाही कर अतिक्रमण हटाए। साथ ही खाली कराए गए स्थान की फोटोग्राफी कराकर संबंधित थाना इंचार्ज के पास लिखित में प्राप्त कराए। जिलाधिकारी ने कहाकि अगर पुनः कब्जा होता है तो उसके लिए संबंधित थानाध्यक्ष की जवाबदेही होगी।

बैठक में नगला मांकरोल, ग्वालियर रोड पर दोनों तरफ सर्विस रोड पर स्थाई जल भराव की समस्या से सडक हादसों की संभावना जताई। इस पर बताया गया कि प्रोजेक्ट मैनेजर सीएंडडीएस को पत्र लिखा गया है। प्रशासनिक व वित्तीय स्वीकृति मिलते ही आरसीसी ड्रेन का निर्माण होगा। जिलाधिकारी ने संबंधित को डीपीआर प्रेषित करने के निर्देश दिए।  वहीं संजय प्लेस में पार्किंग को लेकर बताया गया कि पिछले साल 3 जुलाई को गाड़ी खड़ी करने को लेकर पार्किंग संचालक और अधिवक्ता के बीच विवाद के चलते नगर निगम द्वारा संजय प्लेस की 36 पार्किंग स्थानों से वसूली स्थगित कर दी गई थी।

इस समस्या के समाधान के लिए जिला प्रशासन, नगर निगम और एडीए के उच्चाधिकारियों की कमेटी मंडलायुक्त द्वारा बनाकर जांच कराई जिसकी जांच रिपोर्ट लंबित है। इस पर जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि नगर निगम और एडीए वहां के व्यापारियों की बैठक करके शीघ्र रिपोर्ट दें। बैठक में बताया गया कि संजय प्लेस व्यवसायिक केंद्र की दुकानें एडीए द्वारा कपड़ा व्यवसाय व जूता व्यवसाय के लिए आवंटित की गई थी, लेकिन जूता मार्केट में 167 दुकानों में अन्य व्यावसाय संचालित है। इस जिलाधिकारी ने जांच रिपोर्ट के आधार पर संबंधित को नोटिस देने के निर्देश दिए। बैठक में खाद्य पदार्थों में मिलावट के मामलों में तत्काल रिपोर्ट देने के संबंध में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि शासनादेश का अनुपालन करते हुए प्राप्त सैंपल को तत्काल लैब में परीक्षण के लिए लखनऊ भेजा जाता है। रिपोर्ट आने के बाद तत्काल कार्यवाही विभाग द्वारा की जाती है। जिलाधिकारी ने समय सीमा के बारे में जानकारी ली जिसमें बताया गया कि नियमानुसार 14 दिन में रिपोर्ट आने का नियम है लेकिन विभिन्न प्रकरणों में लैब द्वारा विलंब से रिपोर्ट प्राप्त होती है।

बैठक में शहर के पुराने घने बाजारों में पार्किंग सुविधा का मुद्दा उठाया गया। बताया गया कि 9 स्थानों पर नगर निगम की जमीन चिह्नित की गई, लेकिन कोई कार्यवाही नहीं हुई। इस बारे में जिलाधिकारी जल्द ही पार्किंग सुविधा के लिए सभी 9 स्थानों पर पार्किंग सुविधा के लिए आ रही समस्याओं को चिह्नित कर आगामी बैठक में प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहाकि पुराने घने बसे बाजारों में पार्किंग सुविधा से वहां ट्रैफिक व्यवस्था में सुगमता आएगी। बैठक के बाद नवागत जिलाधिकारी का वाणिज्य बंधुओं द्वारा बुके भेंट कर और माला पहनाकर स्वागत किया गया। बैठक में सीडीओ प्रतिभा सिंह, एडीएम वित्त व राजस्व शुभांगी शुक्ला, अपर जिला धिकारी नगर यमुनाधर चैहान, आगरा व्यापार मंडल के अध्यक्ष टीएन अग्रवाल, आगरा शू फैक्टर्स फेडरेशन के विजय सामा,, मुकेश अग्रवाल, संजय अरोरा सहित बड़ी संख्या में वाणिज्य बंधु मौजूद रहे।

लोहामंडी चैराहे जाम की मौके पर पहुंच डीएम ने की जांच

वाणिज्य बंधुओं की बैठक में लोहामंडी चैराहे पर लगने वाले जाम का मुद्दा भी उठाया गया। व्यापारियों का कहना था कि चैराहे पर टेंपो आदि के गलत यूटर्न से जाम लगता है। लोहामंडी से शाहगंज मार्ग पर डिवाइडर को थाने के गेट तक किए जाने और स्थाई रूप से पुलिस कर्मी की ड्यूटी लगाए जाने का सुझाव दिया गया। इस जिलाधिकारी ने मौके पर जाकर जांच कर लोहामंडी चैराहे पर यातायात व्यवस्था के सकुशल संचालन के निर्देश दिए।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *