आगरा में डीजे को लेकर फसाद, दूल्हा रूठा, दुल्हन ने भी किया शादी से इंकार, लौटी बारात

0
93d3924f-899d-4c00-b64c-10ccc0e46ce1

डौकी के तेजपाल की ठार का मामला, फिरोजाबाद से आई थी बारात

आगरा। बारात में डीजे पर डांस को लेकर हुए झगडे के बाद बरात को बिना दुल्हन के वापस लौटना पडा। दुल्हे ने शादी से इन्कार किया तो दुल्हन ने भी शादी को ठुकरा दिया। उसने भी ससुराल जाने से इंकार कर दिया। उसका कहना था जब उन्होंने शादी में ही झगड़ा कर दिया तो वहां जाकर पता नहीं क्या करेंगे? सूचना पर पुलिस के मौके पर पहुंचने से पहले ही झगड़ा करने वाले मौके से भाग निकले।

डौकी थाना क्षेत्र के तेजपाल की ठार निवासी मान सिंह की बेटी विनीता की शादी फिरोजाबाद के सोफीपुर निवासी श्रीनिवास के साथ तय हुई थी। सोमवार रात को श्रीनिवास बारात लेकर तेजपाल की ठार गांव पहुंचा। रात लगभग 12 बजे बाराती खाना खा रहे थे। इसी बीच नशे में धुत कुछ युवकों ने विवाद शुरू कर दिया और डीजे पर पहुंच झगड़ने लगे। यह देख शादी समारोह में अफरा-तफरी मच गई। झगड़े के बाद दुल्हा नाराज हो गया और शादी से इन्कार करने लगा। दुल्हे के फैसले से दोनों पक्षों में तनाव बढ़ गया। दुल्हन की तरफ के लोगों का कहना था शादी में सोने की चेन, 50 हजार रुपये कैश दिए हैं। इसके अलावा अन्य सामान भी दिया है। उन्होंने शादी तोड़े जाने का विरोध किया, लेकिन दुल्हा शादी को तैयार नहीं हुआ तो दुल्हन ने दूल्हे को ठुकरा दिया।
सूचना पर डौकी पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों में झगड़ा शांत कराया। पुलिस को देख झगड़ा करने वाले लोग वहां से खिसक लिए। दुल्हन का कहना था कि शादी के लिए उसके पिता ने सोने चेन दी, 50 हजार रुपये नकद दिए फिर भी शराब पीकर इन लोगों ने झगड़ा किया। शराब पीकर डीजे पर पहुंच गए। रोकने की कोशिश की, लेकिन उन्होंने झगड़ा कर दिया। बारात फिरोजाबाद जिले से आई थी। मुझे अब जाना नहीं है। जब उन्होंने शादी में ही झगड़ा कर दिया, वहां जाकर पता नहीं क्या करेंगे?
थानाध्यक्ष डौकी सुनीत शर्मा ने बताया कि रात में शादी समारोह में झगड़े की सूचना मिली थी, जिस पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। फिलहाल किसी पक्ष की ओर से तहरीर नहीं दी गई है। तहरीर मिलने के बाद ही आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अन्य खबरे