राजस्थान के पचपदरा रिफाइनरी में भीषण् आग, कई घंटे बाद पाया काबू,

0
116847-pachpadra-refinery-fire

प्रधानमंत्री मंगलवार को करने वाले थे उद्घाटन

बालोतरा। राजस्थान में बाड़मेर के नजदीक बालोतरा के पचपदरा में हिंदुस्तान पेट्रोलियम लिमिटेड (एचपीसीएल) की रिफाइनरी में सोमवार दोपहर भीषण आग लग गई। जानकारी के मुताबिक आग रिफाइनरी में कच्चे तेल को साफ करने वाली दो यूनिट में लगी। देश की सबसे बड़ी इस तेल रिफाइनरी पचपदरा का मंगलवार 21 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उद्घाटन करना है। इसके ठीक एक दिन पहले रिफाइनरी की एक यूनिट में आग लग गई।
आग लगने के बाद रिफाइनरी से धुंए के तेज गुब्बार उठने लगे। कर्मचारियों ने फायर सेफ्टी सिस्टम को चालू कर आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया है। फिलहाल आग लगने के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है और लगातार आग पर काबू पाने का प्रयास किया जा रहा है। अधिकारियों ने बताया कि आग पर पूरी तरह नियंत्रण पाने के बाद ही नुकसान और इसके कारणों का आकलन किया जा सकेगा। घटना के बाद पूरे इलाके में सतर्कता बढ़ा दी गई है।
बता दें कि मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पचपदरा रिफाइनरी का उद्घाटन करेंगे। फिलहाल आग लगने के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है और लगातार आग पर काबू पाने का प्रयास किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि रिफाइनरी की सीडीयू यूनिट में आग लग गई है। इसके बाद रिफाइनरी में अफरा-तफरी मच गई। बड़ी संख्या में दमकलें आग पर काबू पाने का प्रयास कर रही हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को 11 बजे रिफाइनरी का उद्घाटन करने वाले हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *