आगरा में होटल के कमरे में प्रेमिका ने काट दिया प्रेमी का गला
आगरा-ग्वालियर रोड पर होटल में लिया था कमरा
बाहर आ चीखकर बोली…मैने कर दी उसकी हत्या
आगरा। मलपुरा थाना क्षेत्र में आगरा-ग्वालियर मार्ग पर एक होटल में शुक्रवार को एक महिला ने अपने प्रेमी के सिर पर पहले हथौड़े से वार किया और चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी। इसके बाद खुद ही चीख-चीखकर अपना जुर्म कबूल करते हुए कहा…मैने उसे मार डाला। पुलिस के अनुसार हत्या के पीछे प्रथम दृष्टया मामला अवैध सम्बन्ध और ब्लैकमेलिंग का प्रतीत हो रहा है। मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है।

आगरा-ग्वालियर हाईवे पर स्थित मलपुरा क्षेत्र में होटल ताज पथ में शुक्रवार पूर्वान्ह 11 बजे एक जोड़ा पहुंचा। कमरा लिया और दोनों अंदर चले गए। इसके बाद दोप हर 12.30 बजे महिला बाहर निकली और हत्या करने की बात कही। महिला के मुह से हत्या की बात सुन होटलकर्मी सन्न रह गए। उन्होंने पुलिस बुला ली। पुलिस के अनुसार, फतेहपुर सीकरी निवासी खिल्लो के ककुआ निवासी विवाहिता प्रीति से अवैध संबंध थे। आरोप है कि महिला को प्रेमी द्वारा ब्लैकमेल किया जा रहा था। इससे तंग आकर महिला ने कमरे में दोपहर 12 बजे के आसपास हथौड़े से प्रेमी के सिर पर प्रहार किया और फिर धारदार हथियार से गला रेतकर उसकी हत्या कर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला को हिरासत में ले लिया। उससे पूछताछ की जा रही है। वहीं शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। डीसीपी पश्चिमी जोन आदित्य के अनुसार, प्रथम दृष्टया मामला अवैध संबंध और ब्लैकमेलिंग से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।
बैग में हथौडा और चाकू रखकर लाई थी
प्रेमी की हत्या करने वाली महिला शादीशुदा है और एक बच्चे की मां है। दोनों का रिश्ता मामा-भांजी का बताया जा रहा है। हत्याकांड को जिस तरह से प्रेमिका ने अंजाम दिया है, उससे देखकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि प्रेमिका पूरी तैयारी के साथ आई थी। वह बैग में हथौड़ा और धारदार हथियार रखकर लाई थी। उसने पूरी प्लानिंग के साथ हत्याकांड को अंजाम दिया।
