आगरा में 7 परीक्षा केंद्रों पर 18-19 अप्रैल को होगी सहायक आचार्य चयन पुनर्परीक्षा

0
141ac201-5b27-45c2-9f3e-412a9f2e9e3d

जनपद में 33 विषयों में कुल 10455 अभ्यर्थी परीक्षा में होंगे शामिल

नकल विहीन, परीक्षा कराने के मुख्य सचिव ने दिए वीसी के जरिए निर्देश

मंडलायुक्त नगेंद्र प्रताप की अध्यक्षता में परीक्षा को लेकर सम्पन्न हुई बैठक

आगरा। उप्र शिक्षा सेवा चयन आयोग प्रयागराज द्वारा 18-19 अप्रैल को आयोजित होने वाली सहायक आचार्य चयन पुनर्परीक्षा को नकल विहीन और शुचितापूर्ण संपन्न कराये जाने के संबंध में मुख्य सचिव उत्तर प्रदेश शासन ने वीडियो कान्फे्रेस के जरिए नर्देश दिए।
बैठक में बताया गया कि उप्र शिक्षा सेवा चयन आयोग प्रयागराज द्वारा सहायक आचार्य चयन परीक्षा 6 मंडल मुख्यालयों, प्रयागराज, लखनऊ, वाराणसी, मेरठ, आगरा और गोरखपुर में विभिन्न कॉलेजों, विद्यालयों, संस्थानों में बने 53 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। परीक्षा दो पालियों में सुबह 9.30 बजे से 11.30 बजे तक अपरान्ह 2.30 बजे से 4.30 बजे तक आयोजित होगी। परीक्षा जिला प्रशासन, पुलिस और कोषागार के समन्वय, सहयोग से सम्पन्न कराई जाएगी।
बैठक में मंडलायुक्त नगेंद्र प्रताप सिंह ने सहायक आचार्य चयन परीक्षा में एक अपर जिलाधिकारी को नोडल अधिकारी नामित करने, जनपद के प्रत्येक केंन्द्र के लिए एक सेक्टर मजिस्ट्रेट और प्रत्येक केन्द्र पर एक स्टैटिक मजिस्ट्रेट की ड्यूटी लगाने, कोषागार में गोपनीय सामग्री को डबल लॉकर में सुरक्षित रखवाये जाने के निर्देश दिए।
बैठक में परीक्षा दिवस पर कोषागार से गोपनीय सामग्री निर्गत कराना और परीक्षा केन्द्रों तक पहुंचाए जाने, जनपद के समस्त परीक्षा केन्द्रों पर केन्द्र व्यवस्थापकों के माध्यम से आवश्यक व्यवस्थायें सुनिश्चित किया जाना। परीक्षा केन्द्रों पर शान्तिपूर्ण, नकल विहीन और शुचितापूर्ण ढंग से परीक्षा सम्पन्न कराए जाने के आवश्यक आदेश, निषेधाज्ञा आदि जारी करना। परीक्षा उपरान्त आयोग के निर्देशानुसार निर्दिष्ट अधिकारियों के द्वारा गोपनीय सामग्री को समुचित सुरक्षा व्यवस्था में आयोग कार्यालय में हस्तगत कराये जाने की व्यवस्था करना, परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी, क्लॉक रूम, विद्युत, पेयजल, शौचालय, फर्नीचर इत्यादि सभी मानकों की जांच करने और सेक्टर मजिस्ट्रेट, स्टैटिक मजिस्ट्रेट, केंद्र व्यवस्थापक आदि की गुणवत्तापूर्ण ट्रेनिंग, ब्रीफिंग आदि कराए जाने के लिए संबंधित को निर्देशित किया गया।
मण्डल आयुक्त ने उप्र शिक्षा सेवा चयन आयोग द्वारा आयोजित सहायक आचार्य (विज्ञापन संख्या-51) की यह परीक्षा अति महत्वपूर्ण और संवेदनशील है। उक्त परीक्षा को नकल विहीन, निष्पक्ष और शुचितापूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के लिए अपने स्तर से योग्य व कुशल अधिकारियों को विभिन्न दायित्वों के निर्वहन के लिए नामित कर उनका प्रशिक्षण, ब्रीफिंग आदि समय से कराते हुए अपने कुशल मार्ग दर्शन में आयोग की इस प्रतिष्ठापूर्ण परीक्षा को सम्पन्न कराए जाने की तैयारियां कराए जाने के निर्देश दिए।
आगरा में उक्त परीक्षा के लिए जनपद में 7 परीक्षा केंद्र सेंट जोन्स काॅलेज, ब्लाक-ए, सेंट जोन्स काॅलेज ब्लाक-बी एमजी रोड आगरा, केदारनाथ सेक्सरिया आर्य कन्या इंटर काॅलेजयमुना किनारा बेलनगंज, साकेत विद्यापीठ इंटर काॅलेज साकेत कालोनी शाहगंज, राजकीय इण्टर कॉलेज पचकुंइयां शाहगंज, राजा बलवंत सिंह इण्टर कॉलेज खंदारी आगरा और नगर निगम इण्टर कॉलेज ताजगंज पुरानी मण्डी को परीक्षा केन्द्र बनाया गया है। जनपद में 18 अप्रैल को प्रथम पाली में 2855, द्वितीय पाली में 2074 और 19 अप्रैल को प्रथम पाली में 2780 व द्वितीय पाली में 2746 कुल 10455 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *