बृज चैरासी कोस परिक्रमा मार्ग को बनाएं गड्ढामुक्तः मंडलायुक्त

0
48f58255-8a1a-47ad-a80b-0c33faf09720

मंडलायुक्त नगेन्द्र प्रताप ने दिए पीडब्ल्यू विभाग के अधिकारियों को निर्देश

परिक्रमा मार्ग को लेकर मण्डलायुक्त ने लोक निर्माण विभाग संग की बैठक

सड़क का अनुरक्षण, पैच मरम्मत और पटरियों के सुधार के दिए निर्देश

आगरा। ब्रज चैरासी कोस परिक्रमा मार्ग समय से पहले पूरी तरह दुरुस्त और गड्ढा मुक्त कर लिया जाए। इसमें किसी तरह की कोताही न बरती जाए। उक्त निर्देश मंडलायुक्त नगेन्द्र प्रताप सिंह ने पीडब्ल्यूडी विभाग के अधिकारियों संग बैठक में दिए।

आयुक्त कार्यालय सभागार में मण्डलायुक्त नगेन्द्र प्रताप की अध्यक्षता में हुई बैठक में बताया गया कि इस वर्ष अधिक मास में होने वाली यह परिक्रमा 17 मई से 15 जून के बीच होने की संभावना है। परिक्रमा मार्ग यूपी, राजस्थान और हरियाणा राज्यों से होकर गुजरता है। जनपद मथुरा और अलीगढ़ से होकर गुजरने वाला परिक्रमा मार्ग लोक निर्माण विभाग के तहत आता है। मण्डलायुक्त ने जनपद मथुरा और अलीगढ़ में लोक निर्माण विभाग द्वारा कराये जाने वाले विकास कार्यों की समीक्षा की।

बताया गया कि बृज चैरासी कोस बहिर्वेदी परिक्रमा मार्ग में जनपद मथुरा के तहत 112 किमी और जनपद अलीगढ़ के तहत 25 किमी यानि कुल 137 किमी पीडब्लूडी विभाग के अन्तर्गत आता है। मंडलायुक्त ने निर्देश दिए कि इस पूरे परिक्रमा मार्ग का टीम द्वारा सर्वे कर लिया जाए। सम्बन्धित अधिकारी द्वारा अपने-अपने क्षेत्र में परिक्रमा मार्ग को गढ्ढामुक्त बनाने का कार्य किया जाए। जहां भी सड़कों का अनुरक्षण, पैच मरम्मत, पटरियों की जंगल सफाई, पटरियों का सुधार आदि कार्य प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण कराया जाए।

मंडलायुक्त ने जनपद मथुरा और अलीगढ़ में बृज चैरासी कोस परिक्रमा मार्ग के स्थायी समाधान के लिए पूर्ण विकसित किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहाकि मार्ग चैड़ीकरण के लिए आवश्यकतानुसार भूमि अधिग्रहण और निर्माण कार्य की लागत का आंगणक तैयार किया जाए। उन्होंने इस परिक्रमा मार्ग में पड़ाव स्थल पर जनसुविधाएं, जन सेवाएं सम्बन्धी विकास कार्यों को भी शामिल किये जाने के निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *