जनसंख्या बढ़ाना जरूरी है तो मोहन भागवत खुद विवाह कर लेंः शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद

0
download (8)

बरेली। आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के तीन बच्चे पैदा करने वाले बयान से जुड़े सवाल पर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने कहाकि मोहन भागवत और उनके प्रचारक आगे आएं। विवाह करें और बच्चे पैदा कर जनसंख्या बढ़ाएं। शंकराचार्य ने कहाकि एक तरफ सरकार कह रही है कि जनसंख्या का विस्फोट हो रहा है, उसे रोका जाए। वहींये लोग जनसंख्या बढ़ाने की बात करते हैं। अगर जनसंख्या बढ़ाना ही जरूरी है तो उन्हें खुद विवाह करके उदाहरण पेश करना चाहिए। जो चीज खुद नहीं कर सकते उसके लिए दूसरों पर दबाव नहीं बना सकते हैं। स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने कहाकि उन पर लगाए गए यौन शोषण के आरोप सोची समझी साजिश है। कुछ लोग उनकी छवि धूमिल करना चाहते हैं।

रविवार को बरेली पहुंचे शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहाकि उत्तर प्रदेश में गो हत्या के मामले लगातार बढ रहे हैं। सनातन प्रेमियों को उम्मीद थी कि योगी सरकार बनने के बाद को गोहत्या में कमी आएगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। अन्य राज्यों की अपेक्षा उत्तर प्रदेश में इन मामलों में लगातार वृद्धि हुई है। मुख्यमंत्री योगी के हस्ताक्षर से प्रदेशभर में बूचड़खाने चल रहे हैं, जिन्हें रोकने की बात उन्होंने कही थी। विदेश के माल में गो मांस खुलेआम बिक रहा है। यह उत्तर प्रदेश के लिए शर्मसार करने वाली बात है।

उन्होंने कहाकि संत समाज लोक कल्याण के लिए है न कि राजनीति में आने के लिए। राजनीति के लिए राजनीति की शपथ और धर्म के लिए धर्म की शपथ लेनी होती है, लेकिन दोनों शपथ एक साथ नहीं ले जा सकती। एक संन्यासी किसी प्रदेश सरकार का नौकर नहीं हो सकता। स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने कहाकि आगामी विधानसभा चुनावों में जो लोग प्रदेश में गो हत्या को बंद कराएंगे, सनातन प्रेमियों को उन्हीं की सरकार चुननी चाहिए। स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने कहाकि प्रदेश में आगामी चुनाव को देखते हुए वह एक मई से देश की सभी विधानसभा का भ्रमण कर लोगों को जागरूक करेंगे और बताएंगे कि प्रदेश में ऐसी सरकार चुनें जो गो हत्या पर बंद कर सके।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *