मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 7 को आगरा में ग्रेटर आगरा योजना का करेंगे शिलान्यास

0
13e72286-3212-4552-95d4-364075dbc02c

मुख्यमंत्री  के संभावित आगमन के दृष्टिगत मण्डलायुक्त नगेन्द्र प्रताप ने कार्यक्रम स्थल पर की तैयारियों की समीक्षा

आगरा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 7 अप्रैल को संभावित आगमन को लेकर प्रशासन सभी तैयारियों में जुट गया है। शनिवार को शनिवार को मण्डलायुक्त नगेन्द्र प्रताप सिंह ने एडीए उपाध्यक्ष एम अरुणमोझी सहित अन्य अधिकारियों संग कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर तैयारियों की समीक्षा की।

गौरतलब है कि शहर विस्तारीकरण और नये शहर प्रोत्साहन योजना के तहत एडीए द्वारा ग्राम-रायपुर व रहनकलां (ग्रेटर आगरा योजना) की लगभग 449.65 हैक्टेयर भूमि पर 5142 करोड़ रुपये की संभावित लागत से 10 आवासीय टाउनशिप का शिलान्यास मुख्यमंत्री द्वारा किया जाएगा। शिलान्यास से पूर्व मुख्यमंत्री द्वारा कार्यक्रम स्थल पर विधिवत् भूमिपूजन किया जाएगा और टाउनशिप माॅडल का अवलोकन करेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री विभिन्न विभागों की योजनाओं, प्रोजेक्ट का लोकार्पण और शिलान्यास कर जनसभा को संबोधित करेंगे।

मण्डल आयुक्त नगेन्द्र प्रताप सिंह ने हेलीपेड से लेकर कार्यक्रम स्थल पर की जाने वाली तैयारियों की समीक्षा की। मौसम को ध्यान में रखते हुए मंच स्थल और भूमि पूजन स्थल पर उचित रूप से टैंट लगाए जाने, वीआईपी, मीडिया दीर्घा, स्विस काॅटेज आदि व्यवस्था के लिए उन्होंने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिए। भारी और हल्के वाहनों की पार्किंग की उचित व्यवस्था व सभी एप्रोच मार्ग को दुरूस्त किए जाने के निर्देश दिए गए। इस मौके पर एडीए उपाध्यक्ष एम अरुणमोझी, उप जिलाधिकारी एत्मादपुर सुमित सिंह, एडीए मुख्य अभियंता संजीव कुमार आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *