भाजपाई संविधान से नहीं मनविधान से चलने वाले लोगः अखिलेश
कांशीराम के बाद अब अंबेडकर जयंती पर भी सपा की नजर
सपा सेक्टर स्तर और गांव स्तर पर मनाएगी अम्बेडर जयंती
लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने राजधानी लखनऊ पार्टी कार्यालय में मीडिया से मुखातिब होते केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहाकि भाजपाई संविधान से नहीं मन विधान से चलने वाले लोग हैं। सपा सुप्रीमो ने कहाकि यह अमृतकाल नहीं बल्कि सनातनियों का संकट काल चल रहा है, जहां संत मारे जा रहे, संत की हत्याएं हो रही हैं, संतों को अपमानित किया जा रहा है।
सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने कहाकि जो कोई भी सरकार के खिलाफ आवाज उठाता है, उस आवाज को दबाने का काम किया जाता है। इस सरकार ने महिला सशक्तिकरण के लिए कुछ भी नहीं किया है, हम लोगों से अपील करते हैं कि वे इस सरकार के खिलाफ एकजुट होकर खड़े हों। अखिलेश यादव ने कहाकि हम सब लोगों ने मिलकर के यह तय किया है कि बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की जो जयंती आ रही है उसको सेक्टर स्तर और गांव स्तर पर मनाएंगे और संविधान पर किस तरीके का संकट है उस पर चर्चा करेंगे। सपा चीफ ने कहाकि यह अमृतकाल नहीं है, यह सनातनियों का संकट काल चल रहा है। जहां संत मारे जा रहे हैं, संत की हत्याएं हो रही हैं, संतों को अपमानित किया जा रहा है।
अखिलेश यादव ने कहाकि भाजप के लोग संविधान से चलने वाले नहीं हैं, मन विधान से चलने वाले लोग हैं। पीडीए के लोगों को साथ में लाकर आने वाले 2027 में भाजपा को हराएंगे और यूपी को विकास के रास्ते पर लाने का काम करेंगे। सपा सुप्रीमो ने कहाकि ये लोग जापान घूम आए पर वहां से कुछ सीखकर नहीं आए। कानून व्यवस्था चैपाट है, शिक्षा विभाग को बर्बाद कर दिया है और स्वास्थ्य विभाग का हाल बुरा है। जिंदा लोगों को मुर्दाघर ले जा रहे हैं, स्वास्थ्य विभाग की स्थिति बुरी है। उन्होंने कहाकि भाजपा के लोग नकारात्मक लोग हैं। भाजपा के पास दिन ही अब कितने बचे है, पार्टी के अंदर ही लड़ाई चल रही है।
अखिलेश यादव ने कहाकि भाजपा सौदागर की तरह काम कर रही है। हर चीज को बेच रही है। उनका लक्ष्य केवल मुनाफा है और जो महंगाई हमें और आपको देखने को मिल रही है वो उनके भ्रष्टाचार की वजह से है। भ्रष्टाचार के साथ-साथ जो वो मुनाफा कमाने दे रहे हैं ज्यादा, उसकी वजह से बड़े पैमाने पर महंगाई बढ़ती चली जा रही है।
