आगरा से 3 अप्रैल को शुरू होगी आप सांसद संजय सिंह की रोजगार और सामाजिक न्याय पदयात्रा
पदयात्रा का 9 अप्रैल को मथुरा में होगा समापन
आगरा से हाथरस होते हुए पहुंचेगी यात्रा मथुरा
संजय सिंह की पदयात्रा बनेगी युवाओं की आवाज
आगरा। आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सदस्य संजय सिंह प्रदेश में बढती बेरोज गारी और सामाजिक न्याय को लेकर अपनी चैथे चरण की पदयात्रा 3 अप्रैल से आगरा से शुरू करेंगे। यह यात्रा हाथरस होते हुए 9 अप्रैल को मथुरा में सम्पन्न होगी।
ब्रज प्रांत कार्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में आम आदमी पार्टी के निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि सांसद संजय सिंह के नेतृत्व में पूरे उत्तर प्रदेश में रोजगार दो, सामाजिक न्याय दो पदयात्रा निकाली जा रही है। इस पदयात्रा का चैथा चरण 3 अप्रैल से 9 अप्रैल तक आगरा से हाथरस होते हुए मथुरा तक आयोजित होगा।
ब्रज प्रांत अध्यक्ष डॉ. हृदेश चैधरी ने बताया कि आप सांसद संजय सिंह 3 अप्रैल को सुबह 10 बजे संजय प्लेस स्थित शहीद स्मारक पार्क में शहीदों को नमन और माल्यार्पण और दोपहर 12 बजे किदवई पार्क में विशाल जनसभा को संबोधित कर पदयात्रा का शुभारंभ करेंगे। पदयात्रा सेंट जॉन्स चैराहे से होते हुए वाटर वक्र्स, रामबाग, खंदौली, सादाबाद, हाथरस, बलदेव, गोकुल, महावन होते हुए 9 अप्रैल को मथुरा पहुंचेगी। जहां श्रीकृष्ण जन्मभूमि के दर्शन के बाद इस्लामिया इंटर कॉलेज में विशाल जनसभा को सम्बोधिंत करेंगे। इसी के साथ पदयात्रा के चैथे चरण का समापन होगा।
आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता प्रशांत यादव ने कहाकि यह पदयात्रा युवाओं को रोजगार और शोषित-वंचित वर्गों को सामाजिक न्याय दिलाने के लिए एक मजबूत जनआंदोलन है। आप जिलाध्यक्ष सिद्धार्थ चतुर्वेदी ने कहाकि यह पदयात्रा में युवाओं की आवाज को मुखर करेगी। इसमें ब्रज प्रांत से हजारों युवा शामिल होंगे। प्रेस वार्ता के दौरान रमजान अब्बास, यती नंदन आर्य, चंद्रावती नरवार, संजीवन स्वामी, ताजुद्दीन खान, शानू कुरैशी, आसिफ नवाब, ललित साहनी, इंद्र कुमार, शैलेंद्र गायत्री आदि मौजूद रहे।

