सपा की समानता भाईचारा रैलीः अखिलेश का भाजपा पर हमला, कल भी एक रैली हुई, उसमें लोग आए नहीं थे, लाया गया था

0
107645-akhilesh-yadav-in-dadari

नोएडा/दादरी। उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। भाजपा के बाद अब सपा ने भी अपने चुनावी अभियान का औपचारिक आगाज कर दिया है। रविवार को गौतमबुद्ध नगर के दादरी में समाज वादी समानता भाईचारा रैली के जरिए सपा ने अपनी ताकत का प्रदर्शन किया। रैली को सम्बोधित करते हुए सपा सुप्रीमो और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने रैली में उमड़ी भीड़ को सपा के बढ़ते जनसमर्थन का संकेत बताया।

अखिलेश यादव ने बिना नाम लिए भाजपा पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहाकि सपा की रैली की चर्चा से विरोधी दलों के ‘होश उड़ गए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सपा की रैली से पहले भाजपा को मजबूरी में अपनी रैली करनी पड़ी। अखिलेश ने कहाकि कल जो रैली हुई, उसकी सच्चाई हमारे लोगों ने सामने रख दी है। यह नया जमाना है, अब कोई कैमरों से नहीं बच सकता। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि भाजपा की रैली में लोग स्वेच्छा से नहीं आए थे, बल्कि उन्हें लाया गया था। जो पार्टी अपने आप को दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी बोलते हैं उन्हें अपने सरकारी कर्मचारियों का सहारा लेना पड़ा।

सपा प्रमुख ने भाजपा पर रैली के लिए सरकारी कर्मचारियों और संसाधनों के इस्तेमाल का आरोप भी लगाया। उन्होंने कहाकि जो पार्टी खुद को दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी बताती है, उसे रैली के लिए सरकारी कर्मचारियों का सहारा लेना पड़ा। यहां तक कि छात्रों को भी बुलाया गया और उन्हें रैली के बाद छुट्टी देने का लालच दिया गया। अखिलेश ने दावा किया कि इस संबंध में जानकारी जुटाई जा सकती है और यह साबित किया जा सकता है कि छात्रों को रैली में शामिल होने के लिए प्रेरित किया गया।
अखिलेश यादव ने रैली स्थल पर मौजूद भीड़ की सराहना करते हुए कहाकि पंडाल पूरी तरह भरा हुआ है और इसकी सजावट भी ऐसी है कि हर तरफ समाजवादी पार्टी का लाल रंग नजर आ रहा है। उन्होंने रैली के आयोजन के लिए स्थानीय नेता राजकुमार भाटी की तारीफ करते हुए कहाकि यह आयोजन पार्टी के कार्यकर्ताओं की मेहनत और जनता के समर्थन का परिणाम है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *