रेलकर्मियों की जायज मांगें पूरी नहीं की तो करेंगे आंदोलन
एनसीआरएमयू की टूंडला में हुई बैठक में दी गई चेतावनी
बैठक में रेल कर्मचारियों की विभिन्न मांगों पर कई गई चर्चा
टूंडला (फिरोजाबाद)। नार्थ सेंट्रल रेलवे मेंस यूनियन (एनसीआरएमयू) की टूंडला में हुई बैठक में रेल कर्मचारियों की जायज मांगों को पूरा न करने पर विरोध-प्रदर्शन की चेतावनी दी। बैठक में आठवें वेतन आयोग की रिपोर्ट लागूं करने यूपीएस में ओपीएस के सभी लाभ दिलाने और रनिंग कर्मचारियों के माइलेज के 25 प्रतिशत का भुगतान शीघ्र करने, रेल कर्मचारियों के माता-पिता को मेडिकल की सभी सुवि धाएं देने और रिक्त पदों को भरने की मांग के साथ ही निजी करण का बढ़ावा देना बंद करने की मांग की।
बैठक के मुख्य अतिथि एनसीआरएमयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिव गोपाल मिश्रा, आरडी यादव महामंत्री एआईआरएफ, राकेश पाठक केंद्रीय कार्यकारी अध्यक्ष, उपाध्यक्ष विजय वीर सिंह, मनीष कुमार के अलावा प्रयाग राज, झांसी और आगरा मंडल के साथ मुख्यालय मण्डल के मंडल अध्यक्ष और मंत्री के अलावा अगरा मंडल से अध्यक्ष विजय सिंह मीणा, मंडल मंत्री सुकेश यादव, सयुंक्त मण्डल मंत्री नीरज परिहार मंडल कोषाध्यक्ष हरिओम भारद्वाज, शाखा मंत्री रामसिंह जाट, ब्रजपाल, अभिमन्यु वर्मा, महेश बघेल, पीसी मीना, रमेश बघेल, दीपक उपाध्याय, रविन्द्र सिंह, आयुष यादव, अशोक मीना, निजू कुमार,सत्येंद्र यादव और सोनू बघेल आदि मौजूद रहे।


