ट्रम्प का दावाः ईरान के साथ जल्द खत्म होगी जंग, हमने सब तबाह कर दिया, वहां हमला करने को कुछ नहीं बचा
तेल अवीव/तेहरान। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहाकि ईरान के साथ जंग बेहतरीन चल रही है और यह जल्द खत्म हो सकती है। उन्होंने कहाकि अमेरिकी हमलों के बाद वहां हमला करने के लिए लगभग कुछ भी नहीं बचा है।
अमेरिकी मीडिया को दिए एक इंटरव्यू में ट्रम्प ने कहाकि अमेरिकी सेना ने ईरान को उम्मीद से कहीं ज्यादा नुकसान पहुंचाया है। उनके मुताबिक कई अहम सैन्य और रणनीतिक ठिकाने तबाह कर दिए गए हैं। ट्रम्प ने कहाकि सैन्य अभियान तय समय से आगे चल रहा है। शुरुआती योजना छह हफ्तों की थी, लेकिन अमेरिका ने इससे पहले ही अपने कई लक्ष्य हासिल कर लिए हैं।
