महिला दिवस पर बोले योगीः सूबे की बेटियां किसी पर नहीं रहेंगी निर्भर, जन्म से ग्रेजुएशन तक अकाउंट में आएंगे पैसे

0
2026_3image_15_45_379974632s-ll

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को कहाकि सूबे की बेटियां अब किसी पर निर्भर नहीं रहेंगीं। सरकार उनके जन्म से लेकर स्नातक तक की पढ़ाई के लिए एक पैकेज देगी। मुख्यमंत्री ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर महिलाओं व बालिकाओं के लिए अपनी सरकार द्वारा शुरू की गई विभिन्न योजनाओं का विस्तार से जिक्र किया।

योगी ने कहाकि लड़की के जन्म के बाद पंजीकरण के तहत नाम रजिस्टर पर लिखा जाएगा वैसे ही बच्ची के जन्म पर मिलने वाला धन बैंक खाते में पहुंच जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहाकि इसके अलावा सभी प्रकार के टीकों को लगवाने के लिए भी सरकार धन उपलब्ध कराएगी। उन्होंने कहाकि बेटी जब पहली कक्षा में प्रवेश लेगी तो पंजीकरण के साथ ही धन उसके खाते में आ जाएगा और जब वह पांचवी कक्षा उत्तीर्ण कर अगली कक्षा में प्रवेश लेगी, धन उसके खाते में पहुंच जाएगा। उन्होंने कहाकि 5 हजार की धनराशि अलग-अलग श्रेणी में दी जाएगी। वर्तमान में 27 लाख बेटियां इस योजना का लाभ प्राप्त कर रही हैं।

मुख्यमंत्री ने सामूहिक विवाह योजना का जिक्र करते हुए कहाकि जब बेटी शादी के योग्य हो जाए तो भी उसके अभिभावकों को उसकी शादी के खर्च की चिंता करने की जरूरत नहीं है। वर्तमान में सरकार बेटी की शादी के लिए एक लाख रुपए दे रही है और इस योजना के तहत अब तक चार लाख से ज्यादा बेटियों की शादी संपन्न कराई जा चुकी है। योगी ने लक्ष्मीबाई स्कूटी योजना का जिक्र करते हुए कहाकि सरकार इसे जल्द ही शुरू करेगी, जिसमें बेटियों को स्कूटी दी जाएगी। उन्होंने कहाकि पहले चरण में मेधावी लड़कियों को स्कूटी दी जाएगी और दूसरे चरण में अन्य सभी छात्राओं को इससे जोड़ा जाएगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *