टीटी जैड जोन में हजारों किमी क्षेत्र का नहीं हो पा रहा उपयोगः पूरन डाबर
डेवलपमेंट काउंिसल फॉर फुटिवयर एंड लेदर इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री के नाम पत्र उठाई मांग
पर्यावरणीय सुरक्षा और औद्योगिक विकास दोनों साथ-साथ सुनिश्चित करने पर दिया गया बल
आगरा। डेवलपमेंट काउंिसल फॉर फुटिवयर एंड लेदर इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष पूरन डाबर ने ताज ट्रिपोजियम जोन में औद्यौगिक विकास को गति देने के लिए तकनीक आधारित और पर्यावरण के अनुकूल पहलों पर औद्योगिक गतिविधियों पर स्पष्ट नीति की मांग मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की है। शनिवार को आगरा दौरे पर आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम पत्र में पूरन डाबर ने कहाकि ताज ट्रिपोजियम क्षेत्र के तहत लगभग 10 हजार वर्ग किलोमीटर क्षेत्र वर्षों से औद्योगिक प्रतिबंधों के कारण अपनी पूर्ण आर्थिक क्षमताओं का उपयोग नहीं कर पा रहा है।
पूरन डाबर ने कहाकि आधुनिक तकनीक के जरिए पर्यावरणीय सुरक्षा और औद्यो गिक विकास दोनों को साथ-साथ सुनिश्चित किए जाने पर बल देते हुए प्रदेश सरकार से इस मामले को सर्वोच्च न्यायालय के समक्ष नवीन तकनीकी व्यवस्थाओं और निर्णायक तथ्यों के साथ प्रस्तुत कर स्पष्ट नीति-निर्णय कराने की मांग की।
पत्र में उन्होंने इसके लिए कुछ सुझाव भी दिए हैं, जिनमें औद्योगिक इकाइयों में एयर पाॅल्यूशन मीटर अनिवार्य किए जाने, लिक्विड मीटर डिस्चार्ज मीटर स्थापित किए जाने, सभी इकाइयों को रियल टाइम सेंट्रल मानीटरिंग सिस्टम से जोडे जाने और उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा डिजीटल निगरानी और अलर्ट प्रणाली संचालित किए जाने शामिल हैं। इसके तहत सर्वोच्च न्यायालय को यह आश्वस्त किया जा सकेगा कि प्रदेश पर्यावरणीय निगरानी प्रभावी और रियल टाइम है। पत्र में तकनीक आधारित व्यवहारिक समाधान के लिए आवश्यक पहल किए जाने की मांग मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की गई है।

