टोलकर्मी को पीटने वाले भाजपा विधायक पुत्र के खिलाफ एफआईआर दर्ज

0
6ac620b7-e152-43cd-98d7-cea6fef7f25c

आगरा। टोलकर्मी के साथ मारपीट करने वाले विधायक पुत्र के खिलाफ काफी फजीहत के बाद आखिरकार पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली। फतेहपुर सीकरी से भाजपा विधायक चैधरी बाबूलाल के पुत्र सुरेश चैधरी ने दक्षिणी बाइपास स्थित रायभा टोल प्लाजा पर पांच दिन पहले मारपीट की थी। विधायक बेटे की धमकी से पीडित भूमिगत हो गया था।

विधायक के बेटे सुरेश चैधरी 24 फरवरी को रायभा टोल प्लाजा से फरह की तरफ से ग्वालियर की ओर निजी कार्य से जा रहे थे। उनकी कार पर फास्टेक नहीं होने के कारण टोलकर्मी ने गाड़ी में बैठे शख्स से आधार कार्ड मांगा। इस पर कार से निकले शख्स ने अपनी गाड़ी पर लिखा विधायक और वीआईपी पास की तरफ इशारा किया। टोल कर्मी ने पहचानने से मना किया तो विधायक पुत्र ने गाली गलौज करते हुए मारपीट कर दी। टोल कर्मी संजय सिंह से मारपीट की घटना टोल पर लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई।

पीडित टोलकर्मी ने उसी दिन थाना अछनेरा में विधायक पुत्र के खिलाफ गाली-गलोज और मारपीट का शिकायती पत्र दिया, लेकिन पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज करने के बजाए पीड़ित के घर रात करीब 11बजे जाकर दवाब बनाने की कोशिश की। दो दिन पहले सोशल माडिया पर वीडियो वायरल होने पर थाना पुलिस की काफी फजीहत हुई। प्राथमिकी दर्ज नहीं होने से परेशान पीड़ित संजय और उसके भाई ने कमिश्नर आगरा के यहां आत्मदाह की चेतावनी दी, जिसके बाद थाना अछनेरा पुलिस ने पांचवे दिन विधायक पुत्र सुरेश चैधरी पर प्राथमिकी दर्ज की है। एसीपी अछनेरा शैलेन्द्र सिंह ने बताया पीड़ित के तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामले की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *