डिप्टी सीएम कर रहे शंकराचार्य को फंसाने की साजिशः अखिलेश यादव

0
0177da99deed59839c80a897af5fe9b41772277584194957_original

कहा, भाजपा सरकार में युवाओं को रोजगार नहीं, किसान परेशान

कन्नौज। यूपी के पूर्व सीएम और सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने शनिवार को कन्नौज का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद और अरविंद केजरीवाल के मुद्दे को लेकर भाजपा सरकार को घेरते हुए कहाकि भाजपा से ज्यादा निंदनीय, गिरा हुआ काम कोई नहीं कर सकता है। भाजपा किसी भी हद तक साजिश कर सकती है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहाकि शंकराचार्य को फंसाने के लिए डिप्टी सीएम साजिश कर रहे हैं।

इसके साथ ही उन्होंने हमला बोलते हुए कहाकि अरविंद केजरीवाल को फर्जी फंसा कर सरकार छीन ली गई। अब कोर्ट ने साफ तौर से बरी कर दिया है। ये नैतिकता का मृत्युदंड है। भाजपा का स्तर बहुत नीचे जा चुका है। उन्होंने कहाकि लखनऊ यूनिवर्सिटी में वहां के लोग ही हिन्दू मुसलमान करवा रहे हैं और कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। छात्रों के बीच में जहर घोला जा रहा है। युवाओं को सेल्फी लेना सीखा दिया, ये अब भटक रहे हैं। रोजगार नहीं मिल रहा है। कन्नौज में आलू के हाल बहुत खराब हैं। एमएसपी का लाभ किसानों को नहीं मिल रहा हैं, किसान लगातार परेशान हैं।
अखिलेश यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश के मुख्यमंत्री पर भी तंज कसते हुए कहाकि एक पूरब जा रहा है तो दूसरा पश्चिम जा रहा है। अब जब यूपी सरकार के जाने का वक्त आ गया है तब जापान जा रहे हैं। अभी तक सीएम एमओयू ही लिए घूम रहे हैं। अभी तक क्योटो नहीं बना पाए। अगर ये क्योटो बना देते तो हम भी कन्नौज को और आगे ले जा सकते थे।

इजरायल फादरलैंड और इंडिया मदरलैंड के बयान पर अखिलेश यादव ने कहाकि ये सब बयानबाजी दिखावा है। एसआईआर में मुस्लिम से ज्यादा हिन्दू भाई कागज ढूंढ रहे और परेशान हो रहे हैं। पंचायत चुनाव समय से न होना प्रधानों की मेहनत पर पानी फेरना है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *