सपा की सरकार बनने पर बाह को बनाएंगे जिलाः शिवपाल यादव

0
a3c3d27e-f0b2-41f4-a3cc-85b8bb4dd1d2

कहा, शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद को राजनीतिक षड्यंत्र के तहत फंसाया जा रहा

भारतीय जनता पार्टी को सपा के राष्ट्रीय महासचिव ने बताया झूठ का पिटारा

आगरा। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल यादव ने ऐलान किया कि उनकी सरकार बनने को बाह को जिला बनाया जाएगा। उन्होंने कहाकि शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती को षड्यंत्र के तहत फंसाया जा रहा है। उन्होंने भाजपा पर भी जमकर निशाना साधा।

बाह के जैतपुर में आयोजित विशाल दंगल में मंगलवार को शिरकत करने पहुंचे सपा के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल यादव ने भारतीय जनता पार्टी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी को झूठ का पिटारा बताते हुए कहाकि आगामी विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएगी। शंकराचार्य स्वामी मुक्तेश्वरानंद सरस्वती के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहाकि उन्हें राजनीतिक षडयंत्रों के तहत फसाया जा रहा है। उन्होंने कहाकि प्रदेश में सपा की सरकार बनने पर बाह को जिला बनाने की घोषणा की जाएगी। इससे पहले बाह में सपाइयों ने सपा नेता शिवपाल यादव का जोशीला स्वागत किया।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *