एपस्टीन और अडाणी केस के दबाव में मोदी ने अमेरिका से देश बेचने की डील कीः राहुल

0
879b37d6-f2f5-4c56-b4ec-81eacd3c157a

भोपाल में कांग्रेस की किसान महाचैपाल में जमकर गरजे राहुल गांधी

मोदी ने किसानों के साथ छल किया, देश बेच दियाः मल्लिकाजुन खडगे

भोपाल। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने मंगलवार को कहाकि प्रधानमंत्री मोदी ने अमेरिका से देश बेचने की डील की। उन पर एपस्टीन और अडाणी के केस का दबाव है। इस वजह से उन्होंने हिंदुस्तान और किसानों का डेटा अमेरिका को बेच दिया।

राहुल मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में बोल रहे थे। कांग्रेस ने भारत और अमेरिका के बीच हुई ट्रेड डील के विरोध में किसान चैपाल बुलाई थी। इस दौरान राहुल ने कहाकि हिंदुस्तान के इतिहास में पहली बार लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष को बोलने नहीं दिया गया। मैं चीनी घुसपैठ के मुद्दे पर बात रखना चाहता था।

राहुल ने कहाकि मैंने लोकसभा में पूर्व आर्मी चीफ नरवणे की बात रखी थी, उन्होंने अपनी किताब में लिखा है कि जब चीनी घुसपैठ हुई थी तो उन्हें हिंदुस्तान की सरकार ने अकेला छोड़ दिया। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहाकि नरेंद्र मोदी, सरेंडर मोदी हैं। उन्होंने देश को बेच दिया। किसानों के साथ छल किया। मोदीजी रोज उठकर चाय पर बात करते थे, तो क्या देश को बेचने की बात करते थे। मोदीजी कांग्रेस शासन में पैदा हुए, उन्हें अपना नाम बदल लेना चाहिए।

खड़गे ने कहाकि ट्रंप ने खुद कहा सिंदूर ऑपरेशन को मैंने रोका। पाकिस्तान और हिंदुस्तान को कहकर मैंने रोका। पीएम मोदी गिड़गिड़ाते हुए ट्रंप के पैरों पर गिर गए। मोदी ने ट्रंप से कहा मैं ऑपरेशन रोकता हूं। ऑपरेशन सिंदूर रोककर आपने बहुत बड़ी गलती की। आज बड़ी-बड़ी बातें कर रहे हो। सभा स्थल पर जाने को लेकर कांग्रेस नेताओं-कार्यकर्ताओं की पुलिस से बहस हुई। कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की की स्थिति बन गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *