सांसद नवीन जैन ने किया 53 लाख रुपये लागत की सडकों का शिलान्यास

0
01d29c31-1dc8-42c1-90f9-f8ff7f6dc4ca

नवीन जैन की सांसद निधि से होगा शास्त्रीपुरम और उत्तम गिरि एक्टेंशन में सडकों का निर्माण

स्थानीय निवासियों में खुशी की लहर, जताया सांसद का आभार, फूल-मालाओं से किया स्वागत

आगरा। राज्यसभा सांसद नवीन जैन ने अपनी सांसद निधि से शास्त्री पुरम क्षेत्र के विकास को गति देते हुए विभिन्न सड़क निर्माण कार्यों का रविवार को शिलान्यास किया। ग्राम पंचायत बाईंपुर के मजरा चुचाइना स्थित उत्तम गिरी एक्सटेंशन और शास्त्री पुरम की कृष्ण कुंज कॉलोनी में प्रस्तावित इन सड़कों के निर्माण से स्थानीय निवासियों को बड़ी राहत मिलेगी। इन मार्गों के निर्माण से क्षेत्र में 25 वर्षों से चली आ रही आवागमन की समस्या के समाधान को लेकर क्षेत्रीय लोगों ने सांसद नवीन जैन का आभार जताया।

उत्तम गिरी एक्सटेंशन में दो सड़कों का निर्माण कराया जाएगा। इनमें पहली सड़क 183 मीटर लंबी और दूसरी सड़क 147 मीटर लंबी है। इन दोनों सड़कों की अनुमा नित लागत 35 लाख रुपये है। वहीं शास्त्री पुरम स्थित कृष्ण कुंज कॉलोनी के 100 फुटा रोड पर 195 मीटर लंबी सड़क का निर्माण कराया जा रहा है। इस कार्य पर लगभग 18 लाख रुपये व्यय किए जाएंगे। यह मार्ग कॉलोनी का प्रमुख संपर्क मार्ग होने के कारण स्थानीय नागरिकों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। इससे स्थानीय लोगों में खासा उत्साह है। उन्होंने सांसद का फूल-मालाओं से स्वागत करते हुए उनका आभार जताया।

इस दौरान कॉलोनी की छोटी बच्चियों ने थैंक यू नवीन अंकल कहकर अपने जनप्रतिनिधि के प्रति स्नेह और कृतज्ञता व्यक्त की। इस अवसर पर आरएसएस के अशोक कुलश्रेष्ठ, पूर्व पार्षद अमित अग्रवाल ग्वाला, युवा भाजपा नेता वैभव जैन, अनिल सारस्वत, अशोक गोयल, आरबी पाराशर, मदनलाल, अमित अग्रवाल, डॉ. आरएस शुक्ला, रवि सारस्वत सहित अन्य गणमान्य लोगों के साथ ही क्षेत्रीय निवासी मौजूद रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *