बोले अखिलेश, मुख्यमंत्री बिष्ट जी को नहीं कुछ जानकारी, उनके संगी-साथियों ने कभी नहीं गाया वंदे मातरम्
लखनऊ। प्रदेश कांग्रेस द्वारा मंगलवार को राजधानी लखनऊ में कई मुद्दों को लेकर प्रदर्शन कर विधानसभा का घेराव किया गया। कांग्रेस के प्रदर्शन और विधानसभा घेराव पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने प्रतिक्रिया देते हुए कहाकि यह वह सरकार है, जो विरोध को स्वीकार नहीं कर सकती है, यह केवल अपना राग अलापती रहती है।
सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहाकि यह वह सरकार है, जो विरोध को स्वीकार नहीं कर सकती है। यह केवल अपना राग अलापती रहती है। अखिलेश यादव ने कहाकि अगर उनके मन में प्रभु श्री राम जी और धर्म के प्रति आस्था होती तो यह लोकतंत्र में हमारे जीते हुए रामजी को लोकसभा में पीछे के सीट पर नहीं बैठाते, उनको पीएम के साथ वाली सीट पर बैठाते।
अखिलेश यादव ने कहाकि अगर आपको विरोध करना है तो पूरी तैयारी से करो, अगर पुलिस का एक डंडा आये तो आपके 50 तैयार रहने चाहिए, पूरी तैयारी से विरोध करना चाहिए। चुनाव आयोग से मुलाकात पर अखिलेश यादव ने कहाकि चुनाव आयोग से हमने समय मांगा है, उनसे समय मिलते ही हम मिलने जायेंगे। उन्होंने कहाकि पिछड़े, दलित, मुसलमानों के नाम और उनके फॉर्म नहीं भर रहे हैं, उसके सिलसिले में हमें मिलना है।
मुख्यमंत्री योगी पर अखिलेश यादव ने कहाकि मुख्यमंत्री बिष्ट जी को कुछ जानकारी ही नहीं है। इनके संगी साथियों ने कभी वंदे मातरम् नहीं गाया है। संघ के किसी नेता ने कभी वंदे मातरम, मां तुझे सलाम कहा है, चीफ मिनिस्टर बिष्ट साहब को कुछ नहीं पता यह बेईमानी में लगे हुए हैं। हमारे रामजी को यह आखिरी के बेंच पर बैठा रहे हैं। आने वाले चुनाव में यह विधानसभा से ही बाहर हो जायेंगे। यूपी के महोबा में पानी की टंकी से पानी गिरने पर समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव कहाकि इनके भ्रष्टाचार की वह टंकी है, जगह-जगह इन्होंने केवल भ्रष्टाचार से ही काम किया है।
