नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने थामा सपा का दामन, बोले-किसी भी पार्टी में रहा हूं पर अखिलेश यादव को नेता माना
लखनऊ। कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देने वाले पार्टी के वरिष्ठ नेता और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के प्रांतीय अध्यक्ष नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने रविवार को अखिलेश यादव की मौजूदगी में समाजवादी पार्टी का दामन थाम लिया। नसीमुद्दीन सिद्दीकी के साथ अन्य कई नेताओं ने भी पार्टी की सदस्यता ली है। पार्टी ज्वाइन करने के बाद उन्होंने कहाकि मैने हमेशा मुलायम सिंह यादव का सम्मान किया। पिछले 15 साल से मैं अखिलेश यादव को नेता मानता हूं। मैं किसी भी पार्टी में रहा हूं अखिलेश यादव को नेता माना। उन्होंने कहाकि अखिलेश यादव को 2027 में उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाने के लिए काम करेंगे।
गौरतलब है कि नसीमुद्दीन सिद्दीकी बसपा सरकार में मंत्री रह चुके हैं और लंबे समय तक मायावती के करीबी नेताओं में गिने जाते थे। बाद में उन्होंने कांग्रेस का दामन थामा लिया था। कांग्रेस में शामिल होने के बाद पार्टी ने उन्हें पश्चिमी उत्तर प्रदेश का प्रांतीय अध्यक्ष बनाकर संगठन को मजबूत करने की जिम्मेदारी सौंपी थी। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि नसीमुद्दीन सिद्दीकी के समाजवादी पार्टी में शामिल होने से अल्पसंख्यक समुदाय के बीच पार्टी की पकड़ पर भी असर पडेगा।़ विधानसभा चुनाव 2027 में पार्टी को इसका फायदा मिल सकता है। अब देखना यह होगा कि समाजवादी पार्टी को पूर्व मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी कितना फायदा पहुंचा पाते हैं।
