नन्हें वैज्ञानिकों ने दिखाई भविष्य की झलक

0
2ffd6534-3991-4e10-8937-e377997aa145

कैप्स किंडरगार्टन स्कूल ट्रांस यमुना में हुआ वार्षिक प्रदर्शनी और फेट का आयोजन

बच्चों ने एक से बढकर एक प्रोजेक्ट किए प्रदर्शित, सभी की मिली जमकर सरहाना

आगरा। कैप्स किंडरगार्टन स्कूल, ट्रांस यमुना कॉलोनी फेस 2 की वार्षिक प्रदर्शनी और फेट का आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया। इस दौरान स्कूल में पढ रहे नन्हें वैज्ञानिकों ने एक से बढकर एक प्रोजेक्ट प्रदर्शित कर भविष्य की झलक दिखाई। बच्चों की प्रतिभा को सभी ने खूब सराहा।

विद्यालय परिसर में हुए वार्षिक समारोह का शुभारंभ अतिथियों ने किया। इस अवसर पर नन्हे विद्यार्थियों द्वारा तैयार किए गए शैक्षिक मॉडल, रचनात्मक कलाकृतियां और गतिविधि-आधारित प्रोजेक्ट्स प्रदर्शित किए गए।

इस दौरान आयोजित फेट में बच्चों ने खेल, मनोरंजक गतिविधियों जहां हिस्सा लिया। वहीं लगाए गए आकर्षक स्टॉलों बच्चों के साथ उनके अभिभावकों ने भी आनंद लिया। विद्यालय में लगी इस प्रदर्शनी का निर्देशन वैभव दीक्षित ने किया। इसमें विद्यालय स्टाफ का भी सहयोग सराहनीय रहा। विद्यालय प्रबंधन ने सभी अभिभावकों और आगंतुकों का धन्यवाद ज्ञापित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *