सम्मेलन में दिया हिंदू एकता और संस्कारों का संदेश

0
e0d9aa7c-7381-415e-b426-6169ef8c2fd8

मंडी समिति परिसर में हुआ विराट हिन्दू सम्मेलन

मनःकामेश्वर मंदिर केयोगेशपुरी ने किया सम्बोधित

आगरा। मंडी समिति परिसर में रविवार को हुए विराट हिंदू सम्मेलन में मुख्य अतिथि मनःकामेश्वर मंदिर के महंत योगेशपुरी ने कहाकि हिंदू समाज की वास्तविक शक्ति उसकी एकता, संस्कार और सनातन परंपराओं में निहित है। जब समाज संगठित होकर अपने मूल्यों के साथ आगे बढ़ता है, तभी राष्ट्र सशक्त बनता है। उन्होंने समाज को जागरूक और संगठित रहने का संदेश दिया।

सम्मेलन में बड़ी संख्या में हिंदू समाज के लोगों ने हिस्सा लेकर हिंदू एकता, संस्कृति और सनातन मूल्यों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। इससे पहले अंतरराष्ट्रीय खिलाडी रीना सिंह ने कहाकि अनुशासन, परिश्रम और संस्कार ही हिंदू समाज की पहचान हैं। हरि ओम हरि भैया ने हिंदू समाज से एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया।

आरएसएस के अरविंद चैहान ने सेवा, संगठन और समर्पण की भावना पर प्रकाश डाला। सुरेश चंद्र सक्सेना ने हिंदू चेतना को जागृत करने और सामाजिक दायित्व निभाने की आवश्यकता बताई। विराट हिन्दू सम्मेलन में आरएसएस विनोद, पार्षद प्रकाश केसवानी, राजन गुप्ता, अरुण कुमार, आशीष गुप्ता, राजेश वर्मा, अमित, योगेश, दमन, सुरेश, नीलम सोनी, रोशनी गुप्ता, उर्मिला गुप्ता और सिया जैन के अलावा अनेक संगठनों संगठनों के पदाधिकारी और समाजसेवी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *