रोलर स्केटिंग को बढावा देने को हों ज्यादा से ज्यादा प्रोग्राम

0
35055c97-7d79-47d4-96ea-a326eaef493d

आगरा रोलर स्केटिंग वेलफेयर एसोसियेशन की बैठक में लिए गए कई फैसले

आगरा। रोलर स्केटिंग वेलफेयर एसोसिएशन की रविवार को सदर बाजार में हुई बैठक जनपद में स्केटिंग को बढावा पर विचार किया गया। जिले में ज्यादा से ज्यादा स्केटिंग प्रोग्राम, टेक्निकल वर्कशाॅप किए जाने पर बल दिया गया। इस दौर स्केटिंग का वार्षिक कलेंडर जारी किया गया। बैठक की अध्यक्षता एसोसिएशन के अध्यक्ष कर्नल अजय सिंह चैहान ने की।

बैठक में सजल बंसल ऋतु खन्ना, मनोज भदौरिया, नितेश नौवार, नवजोत रंधावा को अन्य रोलर खेलो का चेयरपर्सन नियुक्त किया गया। वरिष्ठ उपाध्यक्ष केके सिंह ने तकनीकी जानकारी दी। बैठक में एसोसिएशन के महासचिव मनोज कुमार शर्मा और मुख्य संरक्षक एडवोकेट रवि कुमार चैबे ने सदस्यों को नई जिम्मेदारी की बधाई दी। इस मौके पर आगरा मंडल समन्वयक अजय कुमार, संयुक्त सचिव वीरपाल सिंह, दीपक सविता, अभिषेक, मनीष, तुषार, प्रदीप कुमार, आशीष सिंघल, पारस शर्मा आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *