गरीबों का नहीं यह केवल पूंजीपतियों का बजट हैः माता प्रसाद पांडेय

0
542fa4c7-9555-41d2-b9a2-5e46a5c105bf

आगरा में नेता प्रतिपक्ष की फिसली जुबान, योगी को बोले प्रधानमंत्री

ओपी राजभर के शंकराचार्य पर दिए गए बयान पर किया पलटवार

शंकराचार्य ने उनके क्षेत्र में कुछ कह दिया तो राजभर का सत्यानाश

आगरा। उत्तर प्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय ने संसद के पेश बजट को पूंजीपतियों का बजट करार दिया। उन्होंने शंकराचार्य पर ओपी राजभर दिए गए बयान पर पलटवार किया। उन्होंने कहाकि अगर शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने उनके क्षेत्र में घूम-घूम कर केवल कह भी दिया तो उनका राजनीतिक सत्यानाश हो जाएगा।

आगरा में भारतीय गोर्खा परिसंघ के कार्यक्रम में शिरकत करने आए नेता प्रतिपक्ष की इस दौरान जुबान फिसल गई। वे योगी को प्रधानमंत्री बोल गए। ओपी राजभर के मसले पर उन्होंने कहाकि मैं बहुत कुछ नहीं कहूंगा, लेकिन उनका अपनी जुबान पर नियंत्रण नहीं रहता, जो चाहते हैं, कह देते हैं। गौरतलब है कि शनिवार को यूपी सरकार के मंत्री ओपी राजभर ने कहा था कि अगर शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती राजनीति करना चाहते हैं, तो उन्हें खुलकर मैदान में आना चाहिए। शंकराचार्य को किसी राजनीतिक दल में शामिल होकर उस पार्टी का झंडा-डंडा लेकर जनता के बीच आना चाहिए। उन्होंने कहाकि राजभर को नहीं कहना चाहिए कि वे राजनीति में आएं। वे हमारे शंकराचार्य हैं और सनातन धर्म शंकराचार्यों के आदर्शों पर चलता है।

केंद्र सरकार के बजट पर नेता प्रतिपक्ष ने कहाकि यह गरीबों का बजट नहीं है। यह केवल पूंजीपतियों के लिए है और सिर्फ 20 प्रतिशत लोगों के लिए ही लाभदायक है। बाकी के लिए नहीं। उन्होंने कहाकि अगर शंकराचार्य जी ने योगी आदित्यनाथ से उनका दृष्टिकोण पूछा तो इसमें कुछ गलत नहीं है। प्रयागराज में शंकराचार्य के शिष्यों पर हिंसक कार्रवाई बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। सरकार और पुलिस के अधिकारियों द्वारा शिष्यों की चोटियां पकड़कर पटकना, पीठ पर जूता रखकर दबाना, ये बिल्कुल भी नहीं होना चाहिए था। इसी कारण शंकराचार्य जी नाराज हैं।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अन्य खबरे