देश की अर्थव्यवस्था को नई दिशा देने वाला दूरदर्शी बजटः सांसद नवीन
आगरा। सांसद नवीन जैन ने रविवार को संसद में पेश किए बजट 2026-27 पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए इसे देश की अर्थव्यवस्था को नई दिशा देने वाला और दूरदर्शी बजट बताया है। सांसद नवीन जैन ने कहाकि बजट में बुनियादी ढांचे पर रिकॉर्ड निवेश, मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर को बढ़ावा और रोजगार सृजन पर विशेष ध्यान दिया गया है।
उन्होंने कहाकि युवाओं के लिए कौशल विकास, स्टार्टअप्स और नई तकनीक को प्रोत्साहन देने वाले प्रावधान भारत को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में मजबूत कदम हैं। साथ ही स्वास्थ्य, शिक्षा और किफायती दवाओं से जुड़े निर्णय आम जनता को सीधा लाभ देंगे। सांसद जैन ने कहाकि यह बजट किसान, मध्यम वर्ग, उद्यमियों की अपेक्षाओं को संतुलित तरीके से संबोधित करता है और विकसित भारत के संकल्प को सशक्त बनाता है। उन्होंने विश्वास जताया कि केंद्रीय बजट 2026-27 देश की विकास यात्रा को तेज करेगा और आने वाले वर्षों में भारत को वैश्विक स्तर पर और अधिक मजबूत बनाएगा।
