आगरा मण्डल में ऐतिहासिक पहलःमृतक कर्मचारी के परिवार को 48 घंटे में किया सभी समापन भुगतान

0
e4aab502-95a4-4127-9920-0fa2f6ae2a2f

आगरा। उत्तर मध्य रेलवे के निर्देश पर आगरा रेल मंडल में एतिहासिक पहल शुरू की है। अब रेलवे के मृतक कर्मचारी के परिवार को 48 घंटे के अंदर सभी समापन भुगतान किया जाएगा। मण्डल रेल प्रबन्धक आगरा गगन गोयल के निर्देशन में वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी सनत जैन और वरिष्ठ मण्डल वित्त प्रबन्धक गार्गी उमराव के नेतृत्व में आगरा रेल मण्डल द्वारा कर्मचारी हित में एक संवेदनशील पहल की गई।

इसके तहत मृतक कर्मचारी के परिजनों को 48 घंटे के अंदर उसके समापन का भुगतान किया जाएगा। इसके तहत 28 जनवरी को ऑन ड्यूटी कार्य करते समय स्व. संतोष कुमार, ट्रैकमेन, धौलपुर का आकस्मिक निधन हो गया था। उक्त दुखद घटना के उपरांत कार्मिक हित अनुभाग द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए मृतक कर्मचारी के परिवार को 48 घंटे के भीतर सभी समापन भुगतान (सेटलमेंट) पूर्ण किए गए। इसके साथ ही पेंशन भुगतान और अन्य आवश्यक प्रपत्रों को कार्मिक हित निरीक्षक दिनेश मीना द्वारा मृतक कर्मचारी के गांव जलालपुर, जिला धौलपुर जाकर उनकी विधवा पत्नी वंदना बघेला को व्यक्तिगत रूप से प्रदान किया गया।

मण्डल रेल प्रबन्धक निर्देशन में यह आगरा मण्डल के इतिहास में पहली बार हुआ है कि किसी मृतक कर्मचारी के परिवार को इतनी शीघ्रता से सभी समापन भुगतान उपलब्ध कराए गए हों। यह पहल आगरा मण्डल के लिए कर्मचारी हित में एक बड़ी और सराहनीय उपलब्धि है, जो मानवीय संवेदनशीलता और प्रशासनिक प्रतिबद्धता का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत करती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *