नागेन्द्र प्रताप बने आगरा के नए मंडलायुक्त, शैलेन्द्र सिंह हुए सेवानिवृत, छह आईएएस के तबादले

0
624825819_1723947188579809_169665253553939928_n

डॉ. पूजा गुप्ता को बनाया गया मथुरा का मुख्य विकास अधिकारी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के प्रशासनिक महकमे में शनिवार को बड़ा फेरबदल किया गया।योगी सरकार ने 6 आईएएस अफसरों का ट्रांसफर किया है। ट्रांसफर लिस्ट में नागेन्द्र प्रताप को आगरा का मंडलायुक्त बनाया गया है। वह अभी तक अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी, यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण के पद पर तैनात थे।

खबरों के अनुसार आगरा के मंडलायुक्त शैलेंद्र कुमार सिंह 31 जनवरी को सेवा निवृत्त हो गए हैं। उन्होंने पिछले साल 20 जनवरी को मंडलायुक्त का पदभार ग्रहण किया था। इसके अलावा मऊ के मुख्य विकास अधिकारी प्रशांत नागर को नगर आयुक्त, फिरोजाबाद और उपाध्यक्ष, फिरोजाबाद-शिकोहाबाद विकास प्राधिकरण की जिम्मेदारी दी गई है। जबकि उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग के उपसचिव विवेक कुमार श्रीवास्तव को मऊ का मुख्य विकास अधिकारी बनाया गया है। मथुरा के मुख्य विकास अधिकारी मनीष मीणा को अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी, यमुना एक्सप्रेसवे आद्योगिक विकास प्राधिकरण की जिम्मेदारी दी गई है। गाजियाबाद की संयुक्त मजिस्ट्रेट डॉ. पूजा गुप्ता को मथुरा का मुख्य विकास अधिकारी बनाया गया है। वहीं रणवीर प्रसाद को आयुक्त, खाद्य एवं रसद, उत्तर प्रदेश के पद का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। उनके पास अभी प्रमुख सचिव, खाद्य एवं रसद तथा उपभोक्ता मामले विभाग, उत्तर प्रदेश शासन की जिम्मेदारी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *