जनक पार्क कमलानगर में हुआ झंडारोहण
जनकपार्क विकास समिति ने हषोल्लास से मनाया गणतंत्र दिवस
अधिकारों के साथ लोगों को कर्तव्यों का भी पढाया गया पाठ
आगरा। जनक पार्क विकास समिति कमलानगर द्वारा 77वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। समिति द्वारा जनक पार्क में प्रातः 9 बजे ध्वजारोहण किया गया। इस मौके पर आगरा डेफ एनेबल सोसाइटी और आगरा डिवीजन एसोसिएशन ऑफ डेफ के सदस्य भी मौजूद रहे। इस दौरान खेल दिवस और पतंग उत्सव का भी आयोजन किया गया।
ध्वजारोहण जनक पार्क विकास समिति के अध्यक्ष सीए राकेश अग्रवाल, आगरा डेफ एनेबल सोसाइटी की अध्यक्ष रश्मि और लक्ष्मीकांत द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। इस मौके पर सीए राकेश अग्रवाल ने गणतंत्र के वास्तविक अर्थ पर प्रकाश डालते हुए कहाकि गणतंत्र केवल अधिकारों का उत्सव नहीं है, बल्कि नागरिकों के कर्तव्यों की याद दिलाने वाला पर्व है। उन्होंने कहाकि अधिकार हमेशा कर्तव्यों के साथ आते हैं। जब प्रत्येक नागरिक स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक उत्तर दायित्वों के निर्वहन का संकल्प लेता है, तभी सशक्त और विकसित राष्ट्र का निर्माण संभव होता है। उन्होंने उपस्थित जनों को स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और अपने नागरिक कर्तव्यों के पालन की शपथ लेने के लिए प्रेरित किया।
इस मौके पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा जनक पार्क में खेल दिवस और पतंग महोत्सव का भी आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों, युवाओं और वरिष्ठ नागरिकों ने बढ-चढकर भाग लिया। आगरा डेफ एनेबल सोसाइटी और आगरा डिवीजन एसोसिएशन ऑफ डेफ द्वारा जनक पार्क विकास समिति का आयोजन के लिए तहेदिल से धन्यवाद अदा किया। इस दौरान जनक पार्क विकास समिति के विनोद जैन, मोहित अग्रवाल, राजीव सिंघल, ओपी अग्रवाल, जीपी अग्रवाल, महावीर बाबू, डॉ. कुशवाह, सुरेश अग्रवाल, संजीव अग्रवाल, आगरा डेफ एनेबल सोसाइटी से अंशु गुप्ता, गौरव अग्रवाल, जीतू, काजल आदि आदि मौजूद रहे।


