शाहगंज में सत्तो लाला फूड्स काॅर्नर में लगी भीषण आग, सिलेंडर फटे, मची अफरा-तफरी

0
d07063a9-b3c5-4e31-8fe2-8cb1992c5860

फायर ब्रिगेड दमकलें आग पर काबू पाने में जुटीं

आग लगने का कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सका

आगरा। शाहगंज थाना क्षेत्र में रविवार रात को सत्तो लाला फूड काॅर्नर में लगी भीषण आग से इलाके में अफरा-तफरी फैल गई। ऊंचाइयां छूतीं आग की लपटों के बीच धमाके भी हुए। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की दमकलें आग बुझाने में जुट गईं। फिलहाल आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है।

शाहगंज क्षेत्र के कोठी मीना बाजार के समीप मशहूर हलवाई सत्तो लाला फूड्स कोर्ट में रविवार रात को अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आग की ऊंचाइयां छतीं लपटों से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग की लपटों के बीच धमाके भी सुने गए। धमाके एलपीजी गैस सिलेंडर के फटने से हुए बताए जाते हैं। समाचार लिखे जाने तक एक के बाद एक फायर ब्रिगेड की कई दमकलें मौके पर पहुंच आग बुझाने में जुटी हुई थीं। फिलहाल आग लगने का कारण और इससे हुए नुकसान की जानकारी नहीं हो सकी है।
खबर अपटेड की जा रही है…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *