जातिगत जनगणना भाजपा का केवल जुमलाः अखिलेश

0
Akhilesh-Yadav600 (4)

कहा, जब जनगणना अधिसूचना में जाति का कोई काॅलम ही नही ंतो गिनती किस बात की

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने जातिगत जन गणना को भाजपा का केवल जुमला करार दिया है। उन्होंने कहाकि केंद्र सरकार द्वारा जारी जनगणना की अधिसूचना में जाति का कोई कॉलम ही नहीं है, ऐसे में गिनती किस बात की होगी।

यादव ने शनिवार को फेसबुक पर एक पोस्ट शेयर करते हुए कहाकि भाजपा का सीधा फार्मूला है, न गिनती होगी और न ही आनुपातिक आरक्षण व अधिकार देने के लिए कोई जनसांख्यिकीय आधार तैयार होगा। उन्होंने इसे पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) समाज के खिलाफ एक सुनियोजित साजिश बताया।

सपा अध्यक्ष ने कहाकि आज भाजपा पर भरोसा करने वाले लोग खुद को ठगा हुआ और अपमानित महसूस कर रहे हैं। उनका दावा है कि जो भाजपा कार्यकर्ता और नेता अब तक जातिगत जनगणना कराने का दावा कर रहे थे, वे अब अपने समाज में जवाब देने की स्थिति में नहीं हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि ऐसे लोग अब भाजपा के झंडे और प्रतीक हटाने के लिए मजबूर हो रहे हैं।

अखिलेश यादव ने कहाकि पीडीए समाज को अपने मान-सम्मान, आरक्षण और अधिकारों की लड़ाई खुद लड़नी होगी। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि जब इस मुद्दे पर विरोध तेज होगा तो भाजपा इसे टाइपिंग मिस्टेक बताकर बचने की कोशिश करेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा अब पूरी तरह से बेनकाब हो चुकी है और जनता उसके इरादों को समझ चुकी है। अखिलेश यादव ने भाजपा पर वचन से मुकरने का आरोप लगाते हुए कहाकि अब वचन-विमुखी शब्द का अर्थ ही भाजपा बन चुका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *