आगरा रेल मण्डल में वंदेमातरम के 150 वर्ष पूर्ण होने पर लगाई प्रदर्शनी

0
fccf0298-7a3e-4d1b-a769-5de7353f6b2c

आगरा। राष्ट्रीय गीत वंदेमातरम के 150 वर्ष पूर्ण होने आगरा रेल मंडल में 19 से 26 जनवरी तक विशेष प्रदर्शनी लगाई गई। आगरा रेल मंडल कार्यालय में लगाई गई इस प्रदर्शनी वंदेमातरम राष्ट्रीय गीत के इतिहास को प्रदर्शित किया गया है। रेलवे बोर्ड मुख्यालय के निर्देश पर वंदेमातरम के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में उत्तर मध्य रेलवे के विभिन्न मण्डलों में यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इसी कडी में मंडल रेल प्रबंधक आगरा गगन गोयल के निर्देशन में आगरा मण्डल में 19 से 26 जनवरी तक वंदेमातरम् राष्ट्रीय गीत के इतिहास पर आधारित एक विशेष प्रदर्शनी का आयोजन मण्डल कार्यालय परिसर में किया जा रहा है।

वंदेमातरम् राष्ट्रीय गीत के ऐतिहासिक महत्व और इसके विकास से संबंधित इस प्रदर्शनी को कर्मचारियों और आगंतुकों द्वारा सराहा जा रहा है। प्रदर्शनी के माध्यम से राष्ट्रभक्ति की भावना को सुदृढ़ करने के साथ-साथ वंदेमातरम् के गौरवशाली इतिहास से सभी को परिचित कराया जा रहा है।

इस अवसर पर वरिष्ठ मण्डल कार्मिक अधिकारी सनत जैन ने बताया कि वंदेमातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित यह प्रदर्शनी समाज विशेषकर नई पीढ़ी को अपने समृद्ध इतिहास और राष्ट्रीय चेतना से जोड़ने का एक सशक्त माध्यम है। उन्होंने कहाकि इस प्रकार के आयोजनों से युवाओं में देशभक्ति की भावना और अधिक प्रबल होती है। इस मौके पर सहायक कार्मिक अधिकारी नितिन सिंह, प्रवीन कुमार, मुख्य हित निरीक्षक सहित अन्य रेल कर्मचारी भी उपस्थित रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *